फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   wind, raining, tree broke, road block

आंधी में कई जगह टूटे पेड़ और गिरे बिजली के खंभे

Sun, 30 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
wind, raining, tree broke, road block
भिवानी/तोशाम/जूई/बहल/लोहारू/बवानीखेड़ा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार दोपहर बाद जिले भर में अचानक ही मौसम में बदलाव हुआ। करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली, जिसकी वजह से आसमान में धूल छा गई वहीं दिन में ही अंधेरा हो गया। बाद में बारिश शुरू हो गई। हेडलाइट जलाकर वाहन चालक आगे बढ़े। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूटे, जिसकी वजह से मुख्य रास्ते भी अवरुद्ध हो गए। तेज आंधी की वजह से बिजली लाइनों को भी नुकसान की सूचनाएं मिली, जिसका आकलन करने में निगम अधिकारी जुटे रहे। वहीं इस बीच जिलेभर में बिजली आपूर्ति भी गुल हो गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तक तपिश भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। लेकिन दोपहर बाद अचानक ही मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुकानों के बाहर लगे बोर्ड भी उखड़ गए और सड़क पर फैला कचरा भी हवा में काफी ऊंचाई तक धूल के साथ उठ गया। इस वजह से दिन के समय ही आसमान में अंधेरा छा गया। वहीं थोड़ी देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान भी हवाओं का वेग कम नहीं हुआ। जिले के कई मुख्य मार्गों के किनारे खड़े पेड़ टूट गए और जिसकी वजह से रास्ता भी बंद हो गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा, बारिश के बाद हवा में घुली ठंडक
रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। लेकिन दोपहर बाद धूल भरी आंधी के साथ आई बारिश व तेज हवाओं से हवा में ठंडक घुल गई। जिससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। राहत के साथ ही आफत भी आई, जिसकी वजह से कई जगह रास्तों पर पेड़ गिरने से जाम लगा। कई जगह तो मार्गों से कई घंटों बाद टूटे पेड़ हटा रास्ते खोले गए। इसमें तोशाम क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली ट्रांसफार्मर भी तेज हवा में गिरा, गुल रही बिजली
तेज आंधी के साथ आई बारिश के चलते बिजली ट्रांसफार्मर भी गिर गया। जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। तोशाम क्षेत्र में बिजली लाइनों को काफी नुकसान हुआ वहीं काफी जगह पेड़ टूटे। तेज आंधी की शुरुआत के साथ ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई जो कई घंटों बाद भी बहाल नहीं हुई। गर्मी से तो लोगों को राहत मिली, मगर बिजली गुल होने से परेशानी हुई।
साहलेवाला और बुशान के बीच टूटे खंभे
तोशाम क्षेत्र के गांव बुशान निवासी बृजपाल फौजी ने बताया कि बुशान, साहलेवाला और हसान में 5 से 7 एमएम तक बारिश हो चुकी है। बुशान से हसान मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूटे हुए हैं। साहलेवाला और बुशान के बीच में एक दर्जन के करीब बिजली के पोल टूट गए हैं। गांव ईशरवाल निवासी महेंद्र नंबरदार ने बताया कि ईशरवाल के आसपास भी ठीक-ठाक बारिश हुई है। काफी संख्या में इस इलाके में पेड़ टूटे हैं। संडवा निवासी सज्जन सिंह ने बताया कि गांव संडवा के खेतों में भी काफी संख्या में पेड़ टूट गए हैं। गांव साहलेवाला निवासी मुकेश श्योराण ने बताया कि गांव के एरिया में पेड़ों के अलावा बिजली के पोल भी टूटे हैं। गांव में एक दीवार ढहने से एक पशुपालक की भैंस बाल-बाल बच गई।

वर्जन:::
तेज हवाओं के साथ आंधी व बारिश से कई जगह लाइनों को नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जा रहा है। कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हुई हैं, जिसे बहाल करने के लिए निगम कर्मचारी लगे हैं।
- रणबीर सिंह महाप्रबंधक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed