फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wall of Dhanana CHC collapsed, health system fell ill

Bhiwani News: धनाना सीएचसी की ढह गई दीवार, स्वास्थ्य व्यवस्था हुई बीमार

Fri, 06 Oct 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wall of Dhanana CHC collapsed, health system fell ill
गांव धनाना का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
मुंढाल। धनाना सीएचसी की बाहरी दीवार ढह गई है। इसी के साथ चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के आधे पद खाली होने से स्वास्थ्य व्यवस्था भी बीमार हो गई है। यहां मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही है। इसलिए मरीजों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल या फिर निजी क्लीनिक में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनाना पर स्टाफ की कमी के चलते मरीजों के लिए सुविधाओं का अभाव है। सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए दवाइयां तो भेज दी हैं लेकिन उनको वितरित करने वाला कोई नहीं है। अभी फिलहाल एक माह से डेंगू लगातार बढ़ रहा है। इसी सीएचसी पर तीन डेंगू के मरीज मिल चुके हैं जिन्हें उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है। जबकि एक संभावित डेंगू मरीज के सैंपल को मुख्यालय भेज रखा है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। संवाद
विज्ञापन

----------------
पद- स्वीकृत पद- भरे- खाली
मेडिकल आफिसर 7 4 3
स्टाफ नर्स 7 3 4
फार्मेसी 1 0 0
लैब अटेंडेंट 2 1 1

कुल: 17- 08- 08

यहां से दो मेडिकल ऑफिसर को भिवानी मुख्यालय बुला लिया गया है। इससे स्टाफ की कमी होने के कारण कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां आने वाले मरीजों की नियमित जांच की जा रही है। कर्मचारियों के संबंध में मुख्यालय को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. अरुण, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, धनाना सीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article