फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Virgin girl becomes mother, the dead child was born in the district hospital

कुंवारी लड़की बनी मां, जिला अस्पताल में दिया मृत बच्ची को जन्म

Sun, 25 Oct 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sun, 25 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन

भिवानी। भिवानी-जींद मार्ग स्थित एक गांव की करीब 18 वर्षीय कुंवारी लड़की ने सामान्य अस्पताल में प्री-मेच्योर बच्ची को जन्म दिया। बच्ची मृत पैदा हुई। इसकी सूचना से जहां परिजनों में हड़कंप मच गया वहीं सदर थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। फिलहाल लड़की ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 18 वर्षीय लड़की को सुबह पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां लड़की ने सुबह करीब साढ़े सात बजे एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची सात माह की प्री-मेच्योर थी और मृत पैदा हुई। परिजनों को जब लड़की के गर्भवती होने और मृत बच्ची पैदा होने की खबर लगी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस पहुंची। लड़की ने पुलिस बयान में बताया कि वह सीढिय़ों से गिर गई। जिस कारण उसे पेट में दर्द हुआ और हालत बिगड़ी। लड़की ने एक युवक से प्रेम प्रसंग की बात भी कही और किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया। लड़की के परिजन फिलहाल खामोश हैं।
विज्ञापन

वर्जन:::::::
इस मामले में लड़की ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। फिलहाल नवजात बच्ची की मृत्यु के मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम रविवार को रोहतक में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदमीराम, एसएचओ, सदर थाना, भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed