फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   vine seler, firing, two people arrest

शराब ठेकेदार पर चलाई गोली, हमलावरों को पकड़कर लोगों ने पीटा

Sun, 30 May 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
vine seler, firing, two people arrest
भिवानी। चांग क्षेत्र में अवैध शराब पकड़वाने पर शराब ठेकेदार नवीन ने दूसरे शराब ठेकेदार कर्मवीर पर जानलेवा हमला कर दिया। मिताथल निवासी शराब ठेकेदार अपने एक अन्य साथी के साथ शनिवार रात ढाणी हरसुख निवासी ठेकेदार के घर पहुंचा। ठेकेदार के बाहर आने पर आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों ने आरोपी ठेकेदार और उसके साथी को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी हरसुख निवासी शराब ठेकेदार कर्मवीर ने बताया कि चांग में उसका ठेका है। 29 मई शनिवार को उन्हें पता चला कि ढाणी हरसुख शराब ठेके से अवैध शराब बिक्री के लिए चांग लाई जा रही है। उसके ठेके के हिस्सेदार मनजीत ने उस शराब को पकड़वा दिया। देर रात को ही उसके घर पर एक गाड़ी में दो व्यक्ति पहुंचे। वह सो रहा था। दरवाजा उसके पिता ने खोला। उसे जगाया गया। जब वह अपने पिता के साथ घर से बाहर आया तो बाहर शराब के नशे में मिताथल निवासी शराब ठेकेदार नवीन और दूसरा सोमी था। कर्मवीर का आरोप है कि नवीन ने शराब पकड़वाने की रंजिश के चलते उसके साथ पहले तो गाली गलौज की और फिर जान से मारने की नीयत से उसपर गोली चला दी। गोली उसके दांयी तरफ से निकल गई। जब उसने दूसरा फायर करने का प्रयास किया तो उसके पिता ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। पड़ोसियों की मदद से आरोपी नवीन और सोमी को मौके पर पकड़ लिया और उसके हाथ से पिस्तौल भी छीन ली। साथ ही उनकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं मामले की सूचना 100 नंबर पर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। कर्मवीर की शिकायत पर नवीन व सोमी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वर्जन-
शराब ठेकेदार पर हमले के आरोपी नवीन और सोमी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यानंद, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed