फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers' anger erupted against former CPS, sloganeering by blowing effigy

Bhiwani News: पूर्व सीपीएस के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुतला फूंककर की नारेबाजी

Fri, 24 Feb 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupted against former CPS, sloganeering by blowing effigy
कांग्रेस नेता का पुतला फूंकते क्षेत्रवासी।
बवानीखेड़ा। कस्बे के शहीद गुलाब सिंह पार्क में शुक्रवार को बलियाली, रतेरा, पुर, सिवाड़ा, खरक, कलिंगा, जमालपुर, पपासा, रोहणात, निनान, नाथुवास, पालुवास, जीताखेड़ी, अलखपुरा सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी की ओर से बीते दिनों अनुसूचित जाति के लोगों व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी का पुतला फूंका। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व सीपीएस के सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी देते हुए जमकर नारेबाजी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे अनुसूचित जाति से संबंधित सैकड़ों ग्रामीणों ने शहीद गुलाब सिंह पार्क में एकत्रित होकर रोष सभा का आयोजन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी में एक कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति के लोगों के लिए प्रतिबंधित शब्द का प्रयोग किया जिससे अनुसूचित जाति के लोगों में रोष है। उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्यक्रम में भी उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में अशोभनीय बात कही, जिसको लेकर अनुसूचित जाति के लोगों में भारी रोष है। इस मौके पर ग्रामीण सुखबीर दहिया , भूप सिंह, सुंदर, कृष्ण जमालपुर, ईश्वर ने कहा कि पूर्व सीपीएस के बयान से लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ हुआ है, जिससे वे काफी आहत है। इसीलिए पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी माफी मांगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फौजी ने लोगों से माफी नहीं मांगी तो प्रत्येक गांव स्तर पर उनके पुतले फूंके जाएंगे और उनके हर कार्यक्रम का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण जमालपुर, सुखबीर दहिया, ईश्वर, रत्न लांग्यान, बहादुर सिंह, जयपाल पुर, सुंदर,भूप सिंह, सचिन चौपड़ा, कर्ण सिंह, राजेंद्र, विजय लोहिया, दिनेश सिंगल, वेदप्रकाश, महेंद्र, ओमप्रकाश, जागेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed