फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   villager's protest due to supply of Brine water

घरों में खारा पेयजल आने से बिफरे ग्रामीण, जड़ा जलघर को ताला

Sat, 03 Oct 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sat, 03 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव रानीला में जलघर होने के बावजूद भी ग्रामीण स्वच्छ एवं मीठे पानी को तरस रहे हैं। सांवड़ रोड स्थित जलघर में नहर का पानी नहीं पहुंचने के कारण जलघर सूखा पड़ा है।
विज्ञापन


इस कारण विभाग ट्यूबवैल से खारे पानी की सप्लाई दे रहा है। खारा पानी आने के विरोध में शुक्रवार को सरपंच के नेतृत्व में दर्जनों लोगों और महिलाओं ने जलघर में रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की। इसके बाद तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर विभाग जलघर में नहरी पानी लाने में सफल नहीं हुआ तो ग्रामीण रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रानीला के सरपंच ऋषि साहू के नेतृत्व में दर्जनों महिला व पुरुष सांवड़ रोड़ स्थित जलघर में एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने जलघर परिसर में बैठकर नहरी पानी लाने के लिए विचार-विमर्श किया। बाद में ग्रामीणों ने जलघर को ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन किया।

मोटर और बिजली कनेक्शन की कमी के चलते भी बनी परेशानी
सरपंच ऋषि साहू ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सांजरवास माइनर तक पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई हुई है, लेकिन विभाग माइनर पर न तो मोटर रखवा रहा है और न ही बिजली का कनेक्शन ले रहा है।  


ग्रामीण दर्जनों बार लगा चुके हैं गुहार
ग्रामीणों का कहना है कि वो दर्जनों बार जन स्वास्थ्य विभाग से पेयजल संकट को दूर करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे तीन दिन बाद जलघर को बंद कर रोड जाम करेंगे। वहीं, गांव के सरपंच ऋषि साहू ने विभाग के एसडीओ बब्बर सिंह से बात की और उन्हें ज्ञापन भी प्रेषित कर समस्या से अवगत करवाया। विभाग अधिकारियों ने इस संबंध में जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।
फोटो 17
रानीला जलघर पर ताला जड़ विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed