फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two buffaloes of Raju of Biran won a prize of 20,000 rupees each.

Bhiwani News: बीरण के राजू की दो भैंसों ने जीता 20-20 हजार रुपये का इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two buffaloes of Raju of Biran won a prize of 20,000 rupees each.
विजेता भैंस के साथ राजू यादव व अन्य।
भिवानी। गांव बीरण स्थित पशु चिकित्सालय में शनिवार को आयोजित दुग्ध प्रतियोगिता में किसान राजू की दो मुर्राह नस्ल की भैंसों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20-20 हजार रुपये का इनाम जीता। राजू ने पशु चिकित्सालय में डॉ. अमन गोयत के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां उसकी एक भैंस ने 20 किलो 62 ग्राम जबकि दूसरी ने 18 किलो 66 ग्राम दूध देकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
विज्ञापन


उत्कृष्ट उत्पादन के आधार पर विभाग की ओर से दोनों भैंसों को 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। डॉ. अमन गोयत ने कहा कि राजू यादव की यह सफलता अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणा बनेगी। अच्छी नस्ल, उचित देखभाल और सरकारी योजनाओं की जानकारी होने पर दूध उत्पादन बढ़ने के साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पशुपालन को आगे बढ़ाएं जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो और पशुपालन लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित हो सके। इस अवसर पर सरपंच सुल्तान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed