{"_id":"6762fd83a47dfc906503f97c","slug":"training-provided-on-nutrition-planning-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127303-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुपरवाइजर व सीडीपीओ को पोषण योजना के बारे में दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुपरवाइजर व सीडीपीओ को पोषण योजना के बारे में दिया प्रशिक्षण
Wed, 18 Dec 2024 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करतीं वक्ता।
भिवानी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण योजना के बारे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। स्थानीय क्षेत्रीय पंचायती राज संस्थान एवं सामुदायिक केंद्र में विभाग की सभी महिला सुपरवाइजर व सीडीपीओ को प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण शिविर में जिला मिशन समन्वयक शुभम वर्मा व जिला पोषण समन्वयक ने पोषण योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना व महिला सशक्तीकरण हब के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा सविता सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं को मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने सभी नवनियुक्त महिला सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सर्कल के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सही प्रकार से करवाना सुनिश्चित करे व सभी पात्र लाभार्थियों को विभाग जो भी योजनाएं हैं। उनका लाभ समय पर दिलवाएं। इस दौरान अशोक लीगल काउंसलर, रिंकू सोशल वर्कर, हरबंस कौर महिला सह बाल विवाह निषेध अधिकारी ने भी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।