फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tractor filled with stubble hit the bike, bike rider dies

पराली से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tractor filled with stubble hit the bike, bike rider dies
भिवानी। गांव मिताथल के पास वीरवार रात को पराली से भरे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। मृतक की पहचान मिताथल निवासी नसीब (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का भतीजा विजय के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मिताथल निवासी विजय ने बताया कि वह वीरवार को रात करीब सात बजे अपने चाचा नसीब के साथ भिवानी से अपने गांव आ रहा था। जब वो मिताथल मोड़ के समीप पहुंचे तो एक पराली से भरा ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके कारण नसीब और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां नसीब को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि इस हादसे में विजय को भी चोटें पहुंची है। फिलहाल विजय का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर गुजरानी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गुजरानी पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एचसी प्रहलाद ने बताया कि इस संबंध में मृतक का भतीजा विजय के बयान पर आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed