फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admit cards for D.El.Ed. regular, re-appear, and mercy chance examinations will be available from September 21.

Bhiwani News: 21 सितंबर से उपलब्ध होंगे डीएलएड नियमित, री-अपीयर व मर्सी चांस परीक्षा के प्रवेश-पत्र

Sat, 19 Sep 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 19 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Admit cards for D.El.Ed. regular, re-appear, and mercy chance examinations will be available from September 21.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। विभिन्न प्रवेश वर्षों के पात्र छात्र-अध्यापकों के प्रवेश-पत्र 21 सितंबर से उपलब्ध होंगे। ये परीक्षाएं 1 से 24 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रवेश वर्ष 2023-25 के प्रथम व द्वितीय वर्ष पुनः परीक्षा के छात्र पात्र हैं। प्रवेश वर्ष 2024-26 के प्रथम वर्ष पुनः परीक्षा व द्वितीय वर्ष नियमित के छात्र भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रवेश वर्ष 2025-27 के प्रथम वर्ष नियमित तथा 2021-23 व 2022-24 के प्रथम व द्वितीय वर्ष मर्सी चांस के छात्र-अध्यापक भी परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

संबंधित संस्थाओं के प्राचार्य और मुखिया बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in से प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें अपनी उपयोगकर्ता पहचान और कूटशब्द का प्रयोग करना होगा। छात्र-अध्यापक अपने प्रवेश-पत्र लेने के लिए अपनी संस्था से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा निर्देश और आवश्यक सावधानियां
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगी। छात्र-अध्यापकों को प्रवेश-पत्र पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। संस्था के मुखिया व छात्र-अध्यापक ध्यान दें कि प्रवेश-पत्र का रंगीन मुद्रण ए-4 आकार के कागज पर फोटो के साथ लिया जाना अनिवार्य है। सभी छात्र-अध्यापक अपने आधार कार्ड या फोटो पहचान पत्र में विवरणों का अद्यतनीकरण सुनिश्चित करें। बिना अद्यतनीकरण के छात्र-अध्यापक को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed