{"_id":"6aad976728693e3fc10b4eab","slug":"martyr-madan-lal-dhingras-birthday-celebrated-with-the-distribution-of-prasad-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157256-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रसाद वितरित कर मनाया शहीद मदन लाल ढींगरा का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रसाद वितरित कर मनाया शहीद मदन लाल ढींगरा का जन्मदिन
Sat, 19 Sep 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। महान क्रांतिकारी शहीद मदनलाल ढींगरा की 143वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पंजाबी जागृति मंच, पंचनंद भिवानी और जन संघर्ष समिति भिवानी ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। इन आयोजनों में उन्हें माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
पंजाबी जागृति मंच के प्रधान दर्शन कुमार मिड्डा ने बताया कि ढींगरा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए थे। 17 अगस्त 1909 को उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता के नाम कर दिया।
पंचनंद के प्रधान विकास महता ने शहीदों के आदर्शों पर चलने की शपथ लेने का आह्वान किया। जन संघर्ष समिति ने नेहरू पार्क स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति के जिला संयोजक ओम प्रकाश और अन्य नेताओं ने ढींगरा के विद्यार्थी जीवन के संघर्ष को याद किया।
विज्ञापन
क्रांतिकारी जीवन और प्रेरणा
नेताओं ने बताया कि शहीद मदनलाल ढींगरा ने विद्यार्थी जीवन में ही आजादी के संघर्ष में खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने बंगाल विभाजन के विरोध और स्वदेशी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की। 1906 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड जाने पर उनका संपर्क इंडिया हाउस के क्रांतिकारियों से हुआ। इन आयोजनों में प्रसाद भी वितरित किया गया। हर्षदीप डूडेजा, नरेश आहुजा, संजय कामरा, घनश्याम सनेजा, विनोद मिर्ग, राजेंद्र बजाज, रामफल देशवाल, करतार सिंह ग्रेवाल और संतोष देशवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।