{"_id":"636e83291ed1cd3c3151ac9d","slug":"tires-caught-fire-after-touching-the-high-tension-wire-while-unloading-the-ballast-from-the-dumper-bhiwani-news-hsr646881114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर से रोड़ी उतारते वक्त हाइटेंशन तार छूने से टायरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंफर से रोड़ी उतारते वक्त हाइटेंशन तार छूने से टायरों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। दिनोद रोड स्थित 27 फुटा मार्ग पर एक निर्माणाधीन मकान के लिए रोड़ी लेकर पहुंचे डंपर में रोड़ी उतारते वक्त हाइटेंशन तारों के छूने से आग लग गई। इससे डंपर में आग लग गई। इस दौरान चालक ने डंपर से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की मौके पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। घटना शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शी अनिल ढाका ने बताया कि दिनोद रोड 27 फूटा मार्ग पर प्रदीप मकान बना रहा है। शुक्रवार को मकान की छत पर लेंटर की ढलाई के लिए गांव खानक से रोड़ी का डंपर मंगवाया गया था। सुबह करीब सवा 9 बजे डंपर चालक गांव खानक निवासी रमेश कुमार डंपर में रोड़ी भरकर निर्माणाधीन मकान पर उतारने के लिए पहुंचा तो रोड़ी उतारते वक्त गली से गुजर रही 11 हजार हाइटेंशन तारों से डंपर छूने से आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इस दौरान चालक ने भी डंपर से कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग व बिजली निगम को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।