फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   three arrested, illigal vine factory, police

नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Tue, 11 May 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
three arrested, illigal vine factory, police
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने लॉकडाउन के दौरान केमिकल से नकली शराब बनाने की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी काबू किया है। पुलिस ने फैक्टरी के अंदर से केमिकल से बनी 1930 बोतल नकली शराब व 12800 खाली प्लास्टिक बोतलें बरामद की हैं। वहीं आरोपियों के पास से 32 बोर का देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास मिली एक बोलेरो गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को सीआईए प्रथम के एएसआई राजेश कुमार की टीम ने सिवानी बाईपास गुरेरा मोड़ के समीप खेतों के अंदर बने मकान में छापा मारकर नकली शराब बनाने का भंडाफोड़ किया। यहां पर नकली शराब बनाने की फैक्टरी बना रखी थी। जिसके अंदर केमिकल से नकली शराब तैयार की जा रही थी। टीम ने मौके से तीन आरोपियों को काबू किया। जिनकी पहचान पवन कुमार वासी सोलावाली, मुकेश उर्फ मग्गू वासी नलोई व प्रदीप वासी ढाणीमाहू के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी पवन के कब्जे से एक देसी पिस्तौल 32 बोर व दो कारतूस भी बरामद किए। इसी तरह केमिकल से तैयार की गई शराब की 114 पेटी देसी माल्टा, 30 पेटी शराब एपिसोड, चार पेटी शराब स्टर्लिंग रिजर्व, तीन पेटी शराब अंग्रेजी मैकडॉवेल, छह पेटी रॉयल स्टैग व एक प्लास्टिक कट्टे के अंदर से 23 बोतल रॉयल स्टैग बरामद की। केमिकल के जरिए आरोपी खेत में बने मकान के अंदर ही देसी व अंग्रेजी के नामी ब्रांड से नकली शराब तैयार कर बिक्री कर रहे थे। पुलिस को मौके से एक सीलिंग मशीन व विभिन्न प्रकार के शराब पर लगाए जाने वाले होलोग्राम, प्लास्टिक ढक्कन, सात प्लास्टिक खाली केन, 750 लीटर की प्लास्टिक की खाली टंकी व 200 लीटर के दो ड्रम के साथ एक बोलेरो गाड़ी भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि नकली शराब बनाने के लिए केमिकल, नकली होलोग्राम, प्लास्टिक बोतलें, ढक्कन का सामान बाहर से खरीदकर लाते थे और शराब तैयार किए जाने के बाद इसे कहां-कहां सप्लाई किया जाता था, इसके लिए पूछताछ जारी है। पुलिस नकली शराब के इस काले कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता भी मान रही है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
लॉकडाउन के दौरान शराब बिक्री करने वालों पर नजर रखने के आदेश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। गुरेरा मोड़ के पास पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस जिले में शराब के अवैध व्यापार को फलने-फूलने नहीं देगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अजीत सिंह, एसपी भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed