फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   threat to women

तुर्की से महिला के पास भेजा मैसेज, फिर वाइस और व्हाट्सएप कॉल से दी धमकी

Thu, 25 Jul 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
threat to women
शहर के पॉश इलाका सेक्टर 23 निवासी एक महिला के फोन पर इंटरनेशनल नंबर से पहले एक मैसेज भेजा गया और फिर महिला को वाइस व व्हाट्सअप कॉल पर धमकी दी गई। मामले की शिकायत महिला ने पहले महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी दी, उस समय उस नंबर को ब्लॉक करने की सलाह दी गई। मगर आरोपी युवक देर रात को भी महिला के फोन पर फोन कर धमकी देता रहा।
विज्ञापन

सेक्टर 23 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जुलाई को उसके फोन पर एक व्हाट्सअप मैसेज आया था। इसके बाद उसे मैसेंजर कॉल आई और फिर व्हाट्सअप कॉल भी की गई। आरोपी युवक उसे फोन पर ही अभद्र भाषा और धमकी देता रहा। जब उसके पति ने फोन पर उससे बात की तो उसने उसे भी धमकी दी गई और उसका कुछ नहीं बिगाड़ने की बात कही। आरोपी ने खुद को दिल्ली के लक्ष्मीनगर का निवासी बताया। मगर मैसेज में उसने खुद को तुर्की से होने का दावा किया था। काफी बार फोन आने के बाद उसने इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई थी और सेक्टर 13 चौकी में भी मामले की शिकायत दी गई। इस पर पुलिस ने इस नंबर को ब्लॉक करने की सलाह दी और ये नंबर बाहर का होने का हवाला दिया। मगर आरोपी युवक की हरकतें फिर भी नहीं थम रही थी। इस पर महिला ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत दी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस थाने में धमकी देने का केस दर्ज हुआ। फिलहाल पुलिस नंबर पर धमकी देने के मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed