फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The two men beat liquor mafia

शराब माफिया ने दो युवकों को जमकर पीटा

Fri, 23 May 2014 01:17 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Fri, 23 May 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
चोरी के शक में शराब माफिया के आधा दर्जन गुर्गों ने दो युवकों का अपहरण कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। एक को रातभर पीटा तो दूसरे को सुबह घर से उठाया और कई घंटे पिटाई की। परिजनों ने अथक प्रयास से दोनों को छुड़वाया और उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे का है। तोशाम बाइपासवासी 21 वर्षीय रविंद्र और खरकड़ी फाटक फ्रेंड्स कालोनी का रहने वाला 18 साल के सावन को गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों ने उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


घायल रविंद्र ने बताया कि कालोनी में ही कुछ लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हैं। उक्त लोगों की करीब 16 पेटी शराब चोरी हो गई। चोरी के शक में उक्त लोगों ने दोस्त भीम को पकड़ उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ के दौरान भीम ने डर के मारे मेरा (रविंद्र) और सावन का नाम बता वहां से भाग गया। रविंद्र ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह एक होटल पर खाना लेने गया था जहां से उसका अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जख्म पर डाला तेजाब
अपहरण के बाद रविंद्र को तोशाम बाइपास पर एक बॉक्सिंग एकेडमी के पास बने कमरे में ले जाकर रात भर पीटा गया। इतना ही नहीं पिटाई के बाद चोट की जगह पर पेट्रोल भी डाला गया और रातभर उसे प्रताड़ित किया गया।
दूसरे घायल सावन ने बताया कि सुबह करीब सात बजे उक्त लोग उसके घर पहुंचे और उसे डीजे लगाने की बात कहकर तोशाम बाइपास ले गए। यहां पहले से ही रविंद्र को बंधक बनाया गया था। यहां उसके भी सारे कपडे़ उतारकर बुरी तरह पीटा गया और जख्म वाले निशान पर पेट्रोल डाला गया।
दोनों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे परिवार वाले और कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और आरोपियों से छुड़वाया।

पड़ोस के लोगों से लगी सूचना
घायल सावन के पिता नरेश ने बताया कि उसे पड़ोस के लोगों से पता लगा कि सावन और उसके साथी को बंधकर बनाया गया है। इसके बाद वे वहां गए और दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे।



दो युवकों को बंधक बनाकर पीटा गया है। छह लोगों अनिल, अमित, सलिम, अजय, देवेंद्र, सुनील के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
संदीप सिंह, एसएचओ
शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed