Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Special police deployment for security during Diwali

Bhiwani News: दिवाली पर सुरक्षा के लिए देवीलाल चौक पर पुलिस की विशेष तैनाती

Thu, 05 Nov 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Special police deployment for security during Diwali
लोहारू। दिवाली पर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। देवीलाल चौक पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जबकि बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि त्योहार के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना लोहारू की एसएचओ पेट्रोलिंग गाड़ी लगातार शहर में गश्त करेगी। इसके अलावा पुलिस राइडर मुख्य बाजारों, मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed