{"_id":"67574844189e67aa690e6c05","slug":"the-person-extorting-plastic-granule-factory-owner-grabbed-rs-854-lakh-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-126921-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्लास्टिक दाना फैक्टरी मालिक के उगाही करने वाले व्यक्ति ने हड़पे 8.54 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्लास्टिक दाना फैक्टरी मालिक के उगाही करने वाले व्यक्ति ने हड़पे 8.54 लाख
Tue, 10 Dec 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी मालिक के फील्ड से रुपये उगाही करने वाले व्यक्ति ने 8.54 लाख रुपये की राशि एक महिला के साथ मिलकर हड़प कर डाली। इस संबंध में फैक्टरी मालिक ने औद्योगिक पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मनोज बंसल ने बताया कि उसकी औद्योगिक सेक्टर में प्लास्टिक दाना फैक्टरी है। विष्णु नामक व्यक्ति पिछले आठ दस माह से उसकी फैक्टरी की तरफ से फील्ड में पैसा उगाही का काम करता था। हर रोज नकद पैसे एकत्रित कर लेट होने पर अपने घर ले जाता था और अगले दिन पैसा जमा करा देता था। लेकिन सात दिसंबर को आरोपी व्यक्ति फील्ड से 8.54 लाख रुपये की उगाही कर लाया था और लेट होने की वजह से घर लेकर चला गया था।
ये पैसे उसे आठ दिसंबर को देने थे, लेकिन आरोपी ने बताया कि ये पैसे सविता नामक महिला उससे लेकर चली गई। इसके बाद से ही दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। इस संबंध में औद्योगिक पुलिस थाना में फैक्टरी मालिक की शिकायत पर आरोपी विष्णु व सविता के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।