{"_id":"6814ff063a64631a480027fb","slug":"the-accused-of-hitting-the-employees-of-dial-112-vehicle-with-a-pickup-truck-with-the-intention-of-killing-them-has-been-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133572-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डायल 112 गाड़ी के कर्मचारियों को जान से मारने की नीयत से पिकअप डाला से टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डायल 112 गाड़ी के कर्मचारियों को जान से मारने की नीयत से पिकअप डाला से टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 May 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 02 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। थाना जूई कला पुलिस ने डायल 112 गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मारने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रवि प्रकाश निवासी हेतमपुरा के रूप में हुई है।
उप निरीक्षक रमेश कुमार ने थाना जूई कला पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें पुलिस को बताया कि वह डायल 112 की गाड़ी नंबर 140 पर इंचार्ज तैनात है। उन्हें 1 मई को काल प्राप्त हुई थी। कॉल करने वाली महिला पूजा ने बताया कि उसका पति रवि प्रकाश शराब पीकर उनसे वह घर के सदस्यों के साथ मारपीट कर रहा है।
सूचना के उपरांत ईआरवी 140 मौके पर गांव हेतमपुरा पहुंची थी। जहां पर आरोपी रवि प्रकाश ने पुलिस कार्य में बाधा डालकर अपने पिकअप डाला गाड़ी से ईआरवी 140 में जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना जूई कला के उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने ईआरवी 140 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालने व उन्हें जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने के मामले में आरोपी को गांव हेतमपुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी से एक पिकअप डाला बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।