फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Electrician dies of electrocution while doing electrical wiring.

Bhiwani News: बिजली की फिटिंग करते समय मिस्त्री की करंट लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies of electrocution while doing electrical wiring.
बवानीखेड़ा। गांव पूर में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली फिटिंग करते समय 22 वर्षीय बिजली मिस्त्री सुमित कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। सुमित गांव के ही मास्टर जगदीश के घर में बिजली फिटिंग का काम कर रहा था इसी दौरान करंट लगने से वह अचेत हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन सुमित को भिवानी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई
गांव पूर निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा सुमित कुमार बिजली फिटिंग का काम करता था और अविवाहित था। शनिवार को वह मास्टर जगदीश के घर में फिटिंग कर रहा था तभी अचानक तेज करंट लगने से अचेत हो गया। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार के बयान दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed