फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students took a pledge to stay away from drugs and raise awareness among others.

Bhiwani News: नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की विद्यार्थियों ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students took a pledge to stay away from drugs and raise awareness among others.
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू में शुक्रवार को नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर आयोजित जागरूकता सेमिनार में करीब 200 विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। प्राचार्य दलजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए 16 अगस्त से आगामी एक वर्ष तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत हुआ।
विज्ञापन

सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता राकेश आर्य लोहारू ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके परिवार और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसके दुष्परिणाम परिवार, समाज और राष्ट्र तक पहुंचते हैं। इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रीति, नेहा, डॉ. महिमा, देवेन, विनोद, पिंकी, राजबाला, अशोक, डॉ. अनिरुद्ध और महा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed