फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   state highway jam

तीन माह से पेंशन भुगतान नहीं होने पर महिलाओं ने स्टेट हाईवे किया जाम

Sun, 28 Jul 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
state highway jam
पेंशन के लिए धनाना गांव के पास भिवानी-जींद मुख्य मार्ग को जाम करती बुजुर्ग महिलाओं को समझाते पुलि - फोटो : Bhiwani
पिछले तीन महीनों से पेंशन नहीं मिलने से परेशान धनाना गांव के बुजुर्ग शनिवार दोपहर सड़क पर उतर आए और भिवानी-जींद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगाने वालों में अधिकतर बुजुर्ग महिलाएं थीं। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर महिलाएं तुरंत पेंशन दिलाने की मांग पर अड़ी रही। करीब पौना घंटा बाद महिलाएं मानी और जाम खोला। जाम स्टेट हाईवे पर होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर करीबन 12 बजे का है। गांव धनाना के बस स्टैंड पर धनाना गांव के खासी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे और लकड़ी व अन्य सड़क के बीच डालकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम लगाने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों से उन्हें पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। महिलाओं ने बताया कि उनकी पेंशन गांव के डाकघर में आती हैं, मगर डाक विभाग के कर्मचारी पेंशन भुगतान को लेकर मनमानी करते हैं। पेंशन के भुगतान नहीं होने को लेकर मार्च माह में भी गुस्साई महिलाओं ने स्टेट हाईवे सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय भी काफी प्रयासों के बाद उनकी पेंशन राशि का भुगतान तो कर दिया, मगर फिर से व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ गई। ग्रामीण धर्मबीर ने बताया कि गांव के दो पानों में रहने वाले पेंशन धारकों की पेंशन राशि डाकघर में आती है, जबकि एक पाना के बुजुर्गों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन बैंक के माध्यम से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी बकाया पेंशान का भुगतान नहीं किया गया तो वे फिर से सड़क जाम कर देंगी और उपायुक्त कार्यालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करेंगी। करीबन पौने घंटे तक भिवानी जींद स्टेट हाईवे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही और वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed