फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Someone will ride on an elephant, which lock will have the key, someone will get the car, how will it be new?

कोई होगा हाथी पर सवार, किस ताले की लगेगी चॉबी, किसी को मिलेगी कार, कैसे होगी नईया पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Someone will ride on an elephant, which lock will have the key, someone will get the car, how will it be new?
भिवानी। पंचायती चुनावों में कोई हाथी पर सवार होगा तो किसी के हिस्से कार आएगी। कोई साइकिल पर ही जीत की दौड़ लगाने के लिए पसीना बहाएगा। किस की घड़ी का समय जीत का सेहरा बंधाएगा। कोई चुनावी ताले में जीत की चाबी लगाएगा तो कोई कलम दवात से जीत का नया इतिहास रच जाएगा। किसका कमल खिलेगा, किसका रेल इंजन दौड़ पाएगा। ये अब जल्द ही तय हो जाएगा।
विज्ञापन

पंचायती चुनावों के लिए 21 अक्तूबर तक नाम वापसी होगी। वहीं दीपावली के आसपास प्रत्याशियों को चुनावी निशान अलॉट किए जाएंगे। चुनाव निशान अलॉट किए जाने से पहले ही मनपसंद चुनावी निशान लेने की होड़ मची है। क्योंकि प्रत्याशी की जीत में चुनाव निशान का भी अहम किरदार बना है। कई दावेदार तो पहले भी काफी पंचायती चुनाव लड़कर जीत चुके हैं, जिन्हें उनका मनपसंद चुनाव निशान हर बार मिलता रहा है। हालांकि नामांकन के दौरान ही तीन ऑप्शन भी मांगे गए हैं। जिसमें पसंदीदा तीन चुनाव निशान प्रत्याशी को खुद भरकर देने हैं।
विज्ञापन

पंचायती चुनाव अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर जाएगा, क्योंकि नामांकन प्रक्रिया के बाद नाम वापसी की औपचारिकता पूरी होगी। जिसके बाद चुनावी मैदान में कौन धूरंधर किसके सामने होगा, यह भी तय हो जाएगा। सरपंच पद के लिए करीब 30 चुनाव निशान तय किए गए हैं। इनमें कई चुनावी निशान काफी पसंदीदा बने हैं, ये प्रत्याशियों के लिए ही लक्की नहीं बल्कि मतदाताओं के लिए भी काफी अहम माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सरपंच पद के लिए चुनाव निशान
सरपंच पद के लिए करीब 30 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हैं। इनमें साइकिल, फसल झराई करता किसान, लट्टू, कुआं, केरम बोर्ड, गिलास, सब्जी की टोकरी, गिटार, मूली, पैंसिल, नारियल का पेड़, घंटी, नल, डोगा, तलवार, हैंडपंप, टेबल लैंप, बस, गेहूं की बाली, ईमली, सिलाई मशीन, स्टूल, कलम दवात, पुल, अनार, ताला चॉबी, डमरू, त्रिशुल, केला, तीर तरकस शामिल है।
पंचायत समिति पद के लिए ये हैं चुनाव निशान
पंचायत समिति पद के लिए पुष्प और तृण, हाथी, कमल, बालहंसिया, हथौड़ा-हंसिया और सितारा, हाथ, घड़ी, किताब, चश्मा, चॉबी, ब्लैक बोर्ड, दीवार घड़ी, बरगद का पेड़, झोपड़ी, तराजू, फसल काटता किसान, ड्रम, गले की टाई, अलमारी, छत का पंखा, टेलीविजन, रेल इंजन, लेटर बॉक्स, प्रेशर कूकर, टार्च, बंदूक, करणी, ढोलक, हाथ चक्की, ऊन, हाथ घड़ी, बेगन, संडासी, कमीज, तीर कमान, कार, क्रेन, बिजली का स्वीच, कंघी, सूरजमुखी का निशान शामिल है।
पंच पद के लिए चुनाव निशान
सीढ़ी, फावड़ा, बाल्टी, हल, कुल्हाड़ी, कैंची, कुर्सी, छाता, दो पत्तियां, बिजली का बल्ब, आम, चारपाई, दरवाजा, गमला, सुराही, गुल्ली डंडा, रथ, अंगूर का गुच्छा शामिल है।

नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो चुकी है अब आवेदनों की छंटनी और फिर नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव निशान अलाट के लिए चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उसी हिसाब से चुनाव निशान अलाट किए जाएंगे।
- संदीप अग्रवाल, एसडीएम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed