फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shri Ram's life is an example of sacrifice, service, dignity, and adherence to religion: Sadhvi Karunagiri Maharaj

श्रीराम का जीवन त्याग, सेवा, मर्यादा और धर्मपालन का उदाहरण : साध्वी करुणागिरी महाराज

Tue, 07 Oct 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram's life is an example of sacrifice, service, dignity, and adherence to religion: Sadhvi Karunagiri Maharaj
राम कथा के दौरान प्रस्तुत झांकी में भगवान राम को तिलक करते आयोजक। आयोजक

विज्ञापन
भिवानी। हालवास गेट स्थित लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल के सभागार में नौ दिनों से चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा महायज्ञ का सोमवार को भक्तिभाव और आध्यात्मिक वातावरण में समापन हुआ। कथा व्यास साध्वी करुणागिरी महाराज ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक प्रसंग का मनमोहक वर्णन करते हुए नौ दिवसीय कथा का सारांश प्रस्तुत किया। साध्वी करुणागिरी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, सेवा, मर्यादा और धर्मपालन का अद्वितीय उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि श्रीराम ने सदैव सत्य और न्याय के मार्ग पर चलते हुए समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनके जीवन से हमें यह शिक्षा मिलती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं होना चाहिए। साध्वी ने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति की शक्ति हमारे संस्कारों और परंपराओं में निहित है। आज के समय में जब समाज भौतिकता की ओर तेजी से बढ़ रहा है, तब आवश्यक है कि हम अपने बच्चों में संस्कार, सेवा भावना और नैतिक मूल्यों का बीजारोपण करें। उन्होंने कहा कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपने जीवन में धर्म, सत्य और करुणा को स्थान देगा। इस अवसर पर महंत वेदनाथ महाराज, समाजसेवी रमेश सिंहल, डॉ. बृजपाल पप्पू और कथा आयोजक प्रधान त्रिलोक चंद गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed