{"_id":"6aaae84c79136ff8e7066427","slug":"demand-to-revise-htet-2025-results-candidates-protest-again-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157154-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट-2025 का परिणाम संशोधित करने की मांग, अभ्यर्थियों ने फिर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट-2025 का परिणाम संशोधित करने की मांग, अभ्यर्थियों ने फिर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मुख्य गेट पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे युवाओं से बातचीत
भिवानी। एचटेट-2025 के परिणाम में गड़बड़ी और इसे संशोधित करने की मांग के लिए बुधवार को अभ्यर्थियों ने एक बार फिर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने तीनों लेवल की परीक्षाओं में पूछे गए 20 से 30 सवालों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए समाधान की मांग की।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने चार और पांच जुलाई को एचटेट-2025 की परीक्षा आयोजित की थी। इसमें करीब तीन लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद से ही इसमें पूछे गए सवालों को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने तीनों लेवल की परीक्षाओं में 20 से 30 सवाल गलत होने की आपत्ति दर्ज कराई है। बार-बार समाधान का आश्वासन मिलने के बावजूद शिक्षा बोर्ड प्रशासन इसका समाधान नहीं कर पा रहा है। इसके विरोध में अभ्यर्थी बार-बार बोर्ड मुख्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
नारनौंद कस्बे से आई छात्रा कृष्णा और महेंद्रगढ़ से आए छात्र संदीप आर्य ने कहा कि शिक्षा बोर्ड अपनी गलती में सुधार के लिए तारीख पर तारीख दे रहा है। उनका कहना है कि शिक्षा बोर्ड परीक्षा में जो सवाल पूछता है, उसका खुद को जवाब पता नहीं है और इसका खामियाजा अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों ने कहा कि चेयरमैन ने 21 सितंबर तक समाधान की बात कही थी लेकिन बुधवार को उनकी गैरमौजूदगी में बोर्ड की कमेटी ने 28 सितंबर की तारीख दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार भी समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
पुलिस ने कराया अधिकारियों से संवाद
बोर्ड मुख्यालय पर एक बार फिर अभ्यर्थियों के जुटने की सूचना पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को शांत किया और अपनी बात रखने के लिए उनकी बोर्ड अधिकारियों से बातचीत कराई। बोर्ड चेयरमैन शंकरलाल धूपड़ ने बताया कि एचटेट में जिन विद्यार्थियों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं उनका समाधान किया जा रहा है।