{"_id":"6873e5c1c4e944493b0967ff","slug":"sarpanch-association-honored-the-gold-medal-winning-daughters-of-world-boxing-cup-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-136776-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप की स्वर्ण विजेता बेटियों का सरपंच एसोसिएशन ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप की स्वर्ण विजेता बेटियों का सरपंच एसोसिएशन ने किया सम्मान
Sun, 13 Jul 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया व साक्षी ढा
भिवानी। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों का रविवार को भिवानी सरपंच एसोसिएशन की ओर से भीम स्टेडियम में सम्मान किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गोल्ड मेडलिस्ट जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी ढांडा और अन्य होनहार महिला मुक्केबाजों को स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भिवानी सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राजेश बूरा ने कहा कि आज बेटियां न केवल बेटों के बराबर चल रही हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश का परचम बुलंद कर रही हैं। यह भिवानी जिले के लिए गर्व का क्षण है कि यहां की बेटियां रिंग में दुनिया की दिग्गजों को पछाड़कर स्वर्ण पदक ला रही हैं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां ग्रामीण अंचल की अन्य लड़कियों को भी खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही, एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान जयभगवान सरपंच दिनोद, सरपंच सुरेंद्र तिगड़ाना, सरपंच नरेंद्र राजगढ़, सरपंच ईश्वर ढाणा, सरपंच जयभगवान नवा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।