फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rs 16.15 crore will be spent on the improvement of Loharu Junction in the first phase.

Bhiwani News: लोहारू जंक्शन के सुधारीकरण पर प्रथम चरण में खर्च होंगे 16.15 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rs 16.15 crore will be spent on the improvement of Loharu Junction in the first phase.
 लोहारू रेलवे जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए रेलवे के अधिकारी
लोहारू। कृषि एवं पशु पालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू जंक्शन के पुनर्विकास कार्य पर प्रथम चरण में 16.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 525 स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रेल फ्लाई ओवर/अंडरपास का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उसी कड़ी में लोहारू जंक्शन भी काया पलट होगी। कृषि मंत्री सोमवार जंक्शन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यअतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि लोहारू रेलवे जंक्शन आजादी के पूर्व के रेलवे स्टेशनों में शामिल हैं। इस जंक्शन से वर्तमान में राजस्थान के बीकानेर, दिल्ली, जयपुर, तिरुपति और मुंबई तक रेल सुविधा मौजूद है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस जंक्शन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा में रेल विकास की विभिन्न परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। इस वर्ष के बजट में केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को 2,861 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। हरियाणा में 34 स्टेशनों का विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी मोहनलाल प्रजापत, अमन अग्रवाल, कंवर सिंह और स्टेशन अधीक्षक महिपाल सिंह ने कृषि मंत्री और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एसडीए अमित कुमार, डीएसपी अशोक कुमार, डॉ सुखबीर सिंह, संजय खंडेलवाल, जिप वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय जांगड़ा, सत्यवान लांबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में जंक्शन पर किए जाएंगे ये सुधार

कृषि मंत्री ने बताया कि लोहारू जंक्शन के पुनर्विकास कार्य में यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन का आधुनिक ढंग से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा दोपहिया, चार पहिया और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की सुविधा की जाएगी। बेहतर सौंदर्यशास्त्र के लिए एलईडी लाइटिंग के साथ-साथ दीवारों पर कलाकृति बनाई जाएंगी। मौजूदा इमारत के सामने वाले हिस्से में बड़ा बुकिंग कार्यालय बनाने के अलावा रिटायरिंग रूम, नए प्रतीक्षा क्षेत्र, नए आधुनिक शौचालय ब्लॉक का प्रावधान किया गया है। सभी प्लेटफार्मों को रैंप और फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा। रेलवे स्टेशन परिसर में अत्याधुनिक व सुंदर लाइटें लगाई जाएंगी। परिसर में अलग-अलग डिस्प्ले बोर्ड व बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed