फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Revenue inspector nabbed while accepting a bribe of 65,000 for land measurement.

Bhiwani News: भूमि पैमाइश के नाम पर 65 हजार रुपये की रिश्वत लेता कानूनगो दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspector nabbed while accepting a bribe of 65,000 for land measurement.
तोशाम। भूमि पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में शुक्रवार को कानूनगो कुलदीप सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 65 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ढाणी सरल निवासी ओमबीर की शिकायत पर की गई। आरोपी को एसडीएम कार्यालय परिसर के सामने स्थित उसके निजी कार्यालय से रंगे हाथों काबू किया गया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से 65 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निरीक्षक जगजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिला मत्स्य अधिकारी सुरेंद्र ठकराल की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूदगी में यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ओमबीर निवासी गांव ढाणी सरल ने आरोप लगाया था कि भूमि की पैमाइश कराने के एवज में कानूनगो कुलदीप सिंह ने उससे 65 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार ओमबीर ने अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए उपायुक्त को एक दरखास्त दी थी। उपायुक्त ने दरखास्त एसडीएम तोशाम को अग्रेषित की। इसके बाद एसडीएम तोशाम ने इसे तहसीलदार तोशाम को अग्रेषित किया और तहसीलदार ने पैमाइश के लिए दरखास्त कानूनगो कुलदीप सिंह को अग्रेषित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दरखास्त मिलने के बाद कानूनगो कुलदीप सिंह ने जमीन की पैमाइश करने के बदले 65 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इस पर ओमबीर ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, भिवानी को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और कानूनगो को 65 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर थाना तोशाम लाया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निरीक्षक जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed