फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Relapse truck on the railway line, the track was two and a half hours interrupted

रेलवे लाइन पर पलटा ट्रक, ट्रैक ढाई घंटे रहा बाधित

Sat, 22 Aug 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 22 Aug 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
जयपुर-हिसार मुख्य रेलमार्ग पर गांव झाड़ली रेलवे स्टेशन के समीप रोड़ियों से भरा डंपर गड्ढ़े में गिरने के बाद रेलवे लाइन पर पलट गया।
विज्ञापन


इससे करीब ढाई घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। घटना के चलते तीन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ से दो घंटे देरी से रवाना हुईं। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपीएफ जवान व स्टेशन अधिकारी मौके पर पहुंचे।

भिवानी-जयपुर रेलवे मार्ग पर नई लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस कार्य के लिए रोड़िया लेकर शुक्रवार शाम एक डंपर चालक झाड़ली स्टेशन पहुंचा था।

डंपर से रोड़िया उतारते समय अचानक शाम करीब छह बजे ट्रक असंतुलित होकर रेलवे लाइन पर पलट गया। मामले की सूचना मिलते स्टेशन अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

जीआरपीएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ट्रेनों का समय होने के कारण अधिकारियों ने इसकी सूचना दूसरे स्टेशनों पर भी दी। मौके पर क्रेन लाकर करीब ढाई घंटे बाद रेलमार्ग से डंपर  को हटाया गया।
विज्ञापन


 इस दौरान ट्रेन संख्या 54783 फाजिल्का-रेवाड़ी दादरी स्टेशन पर, 54836 रेवाड़ी-हिसार ट्रेन झाड़ली स्टेशन पर और 54791 मथुरा-भिवानी ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक कोसली रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। हादसे से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही दूसरे स्टेशनों पर इसकी जानकारी दे दी गई थी। मार्ग को दुरुस्त करवाने के लिए रेलवे टीम को भी मौके पर भेजा गया। तीन ट्रेनें इसके चलते प्रभावित हुई हैं। करीब ढाई घंटे बाद ट्रक को क्रेन की सहायता से हटाकर मार्ग दुरुस्त करवाया गया।
महेंद्र सिंह, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed