फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Reduction in GST rates has brought great relief to the common man: Ranbir Gangwa

जीएसटी दरों में कमी से आम आदमी को मिली बड़ी राहत: रणबीर गंगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Reduction in GST rates has brought great relief to the common man: Ranbir Gangwa
विश्राम गृह में संबो​धित करते लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा।
भिवानी। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में भारी कमी कर देशवासियों को दीपावली का तोहफा दिया है। जीएसटी की नई संरचना से गरीब, मध्यम वर्ग, आमजन, महिलाओं और व्यापारियों सहित हर वर्ग को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन

गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के आह्वान को भी साकार करना है जिससे देश का पैसा देश में ही रहेगा, उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मंत्री गंगवा मंगलवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जीएसटी की नई संरचना के तहत रोजमर्रा में प्रयोग होने वाले सामान्य खाद्य पदार्थों पर जीरो टैक्स अपनाते हुए 12 से 18 प्रतिशत की बजाय पांच प्रतिशत की श्रेणी रखी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह के अनुरोध पर किसान हित को देखते हुए कृषि उपकरणों, फसल अवशेष प्रबंधन के उपकरणों और ट्रैक्टर पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू किया गया है। इसी प्रकार खाद और कीटनाशक पर जीरो से पांच प्रतिशत किया गया है। आम आदमी को राहत देते हुए दवाइयों पर जीरो टैक्स और स्वास्थ्य उपकरणों पर जीएसटी घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है। केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं को 40 प्रतिशत की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव वाले जलघरों की पहचान, निर्माण कार्यों को गति दी जाएगी
गंगवा ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी थी लेकिन विभाग ने पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध किए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले जलघरों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि भविष्य में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा सके। सड़क और भवन निर्माण में किसी भी प्रकार के निर्माण सामग्री में समझौता नहीं किया जाएगा। बारिश से बाधित हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।


किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी-खाद उपलब्ध कराई जाएगी
मंत्री गंगवा ने कहा कि गेहूं और सरसों की बिजाई के दौरान किसानों को डीएपी-खाद की आवश्यकता होती है। सरकार और कृषि किसान कल्याण विभाग ने पूरे प्रबंध किए हुए हैं। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिलेगी और किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed