फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rain water

35 मिनट में 20 एमएम बारिश, सड़कों पर दो फीट तक भरा पानी

Thu, 25 Jul 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
rain water
सरकुलर रोड पर तेज बारिश के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन चालक। - फोटो : Bhiwani
लंबे इंतजार के बाद मेघा जमकर बरसे। महज 35 मिनट में 20 एमएम बारिश हुई। बारिश से सामान्य अस्पताल के साथ लगता फुटपाथ धंस गया। यहां सामान बेचने वालों का कुछ सामान भी मिट्टी के साथ धंस गया। जिससे यहां लोगों में दहशत का माहौल रहा। बारिश में जनस्वास्थ्य विभाग के बारिश के पानी से निपटने के दावों की भी पोल खुल गई और शहर के सभी मार्गों पर दो फीट तक पानी जमा देखा गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो 24 से 27 जुलाई तक बरसात के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर तेज गर्मी ने लोगों को झुलसाया। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम बदला और काली घटाए छा गई। जिस कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। शाम करीब सवा पांच बजे बारिश हुई। करीब पांच मिनट बारिश हुई। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक तेज बारिश हुई। तेज बारिश करीब 35 मिनट तक चली। बारिश के बाद सप्ताहभर की उमश भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश ने जनस्वास्थ्य विभाग के बारिश के पानी से निपटने के दावों की पोल खोल दी। शहर के बावड़ी गेट, जैन चौक, दादरी गेट, देवसर चुंगी जोगीवाला मंदिर, बीटीएम चौक, रेस्ट हाउस के सामने, अग्रसैन चौक सहित लगभग सभी मुख्य मार्गों पर डेढ से दो फीट तक बारिश का पानी जमा देखा गया। वाहन चालकों, राहगीरों को खासी परेशानी हुई। वहीं नीचले क्षेत्रों में लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घूस गया। पुराना बस स्टैंड, बावड़ी गेट, हनुमान गेट पर तो दुकानों में भी बारिश का पानी घूस गया। वहीं इस समय हुई बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। एक ही झटके में 20 एमएम बारिश से हुई जलभराव की स्थिति से निपटने में पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की पसीने भी छूट गए और पानी की निकासी के प्रबंधों को पुख्ता करने में ही अधिकारी एक इलाके से दूसरे इलाके की दौड़ लगाते हुए नजर आए। ठप सीवरेज व बरसाती नालों की ठीक से साफ सफाई नहीं होने के कारण भी बदइंतजामी सामने आई।
विज्ञापन

कहीं धंस न जाए सड़क
घंटाघर चौक के समीप सामान्य अस्पताल की दीवार के साथ बना फीट पाथ बारिश के दौरान अचानक धंस गया। यहां कुछ दुकानदार कपड़े बेचते है। जिससे उनमें भी हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कपड़ों की एक-दो गठडिय़ां भी मिट्टी के साथ नीचे धंस गई। वहीं लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई। मिट्टी घिखसकने से सड़क भी धंसने की आशंका बनी हुई है। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारू में हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना
लोहारू। बुधवार दोपहर बाद लोहारू क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया जिसके कारण आमजन को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। फिलहाल बारिश की फसलों में जरूरत है तथा उमस भरी गर्मी ने जनजीवन बेहाल किया हुआ था। बिना बरसात सेे किसानों की फसलों को भी नुकसान हो रहा था और कपास की फसल के पत्ते पीले होने शुरू हो गए थे। बुधवार दोहपर बाद शहर औरर आसपास के गांवों में गत दो दिनों में 8 से 10 एमएम तक बारिश हुई है।
कैरू में भी हुई बारिश
कैरू । बुधवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों भीषण गर्मी और उसम से लोगों को राहत मिली है। शाम करीब साठे चार बजे बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद ही तेज बारिश हुई। क्षेत्र के गांवो में जमकर बारिश से किसानों को फायदा मिला। कहीं जगहों पर बरसाती पानी से नालों में निकासी रूक गई।

रुक-रुक कर दो घंटे तक चली बारिश
बहल। बुधवार शाम करीब दो घंटे तक हुई रूक-रूककर बारिश गर्मी से राहत लाई। बारिश करीब दस एमएम तक आंकी गई। बारिश की कमी से झुलस रही फसलों से अब अच्छी पैदावार बनने की उम्मीद से किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। वहीं, बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं अनेक जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। खासकर वार्ड नंबर 14 में पानी की निकासी नहीं होने से स्थिति बेहद खराब हो गई। नालों की सफाई नहीं होने और निचाई की जगह होने से पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। बारिश आने के आधे घंटे बाद सड़क पर दो फीट तक पानी भर गया। वहीं, कन्या विद्यालय की गली में पानी भरने से लोगों के आने जाने का रास्ता भी नहीं बचा। विद्यालय की छुट्टी होने पर छात्राएं बड़ी मुश्किल से रास्ता पार कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed