फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rail operations started from platform number one of Bhiwani Junction

Bhiwani News: भिवानी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से रेल संचालन शुरू

Thu, 28 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rail operations started from platform number one of Bhiwani Junction
​भिवानी का रेलवे स्टेशन। 
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के भिवानी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वाशेबल एप्रन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कार्य के पूरा होने के बाद रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य के कारण 16 से 26 नवंबर के बीच में रेलवे मार्ग को बंद किया गया था।
विज्ञापन

जंक्शन पर वाशेबल एप्रन का निर्माण कार्य किया गया है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर एक की रेलवे लाइन पर लगे लोहे के गर्डरों को उखाड़ कर नए सिरे से लगाया गया है। इस कार्य के कारण 10 दिन के लिए रेलवे मार्ग भी बंद किया गया था। रेलवे मार्ग को बुधवार दोपहर बाद शुरू कर दिया है। इस कारण यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। कार्य के कारण पिछले दस दिन से मार्ग को बंद किया गया था। कुछ गाड़ियों के मार्ग में बदलाव किया गया था, जो कि अब पहले की तरह सुचारू रूप से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर साहनेवाल अमृतसर रेलखंड के मध्य स्थित लुधियाना यार्ड में प्लेटफार्म नंबर छह और सात पर पुनर्विकास कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04743 हिसार-लुधियाना, गाड़ी संख्या 04744 लुधियाना-चूरू रेल सेवा, गाड़ी संख्या 04745 चूरू-लुधियाना रेल सेवा, गाड़ी संख्या 04746 लुधियाना-हिसार रेल सेवा 28 जनवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

गाड़ी संख्या 04743, हिसार-लुधियाना



गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू

गाड़ी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना



गाड़ी संख्या 04746, लुधियाना-हिसार

ये सभी ट्रेनें 28 जनवरी 2025 तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed