{"_id":"045fe8e9d75e76e5442f10622a7237f0","slug":"polygraph-test-nuns-clean-chit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीग्राफ टेस्ट में साध्वियों को क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीग्राफ टेस्ट में साध्वियों को क्लीन चिट
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
समलैंगिक विवाह और किशोरी के उत्पीड़न के आरोपों में घिरी श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम की साध्वियों को पॉलीग्राफ टेस्ट में क्लीन चिट मिल गई है। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद साध्वियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी ने रिपोर्ट पर आपत्ति जताई और सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर स्वयं का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की। जिस पर अब पुलिस ने किशोरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। किशोरी के साथ पहुंची एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) सदस्यों ने किशोरी का पॉलीग्राफ कराते समय एसआईटी सदस्य को भी साथ ले जाने की मांग की।
विज्ञापन
चरखी दादरी के श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर की संचालिका साध्वी कौशल महाराज व एक अन्य साध्वी पर एक किशोरी की माता ने 14 नवंबर को उसकी बेटी के वशीकरण के आरोप लगाए थे। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसलिंग में किशोरी ने साध्वियों पर उसका समलैंगिक विवाह कराने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।
विज्ञापन
जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों साध्वियों का दिल्ली की फोरेंसिक साइंस लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। पिछले करीब डेढ़ महीने से मामला चर्चा में बना हुआ है। महिला आयोग की चेयरमैन कमलेश पांचाल ने भी किशोरी और साध्वियों से मुलाकात की थी। टेस्ट की रिपोर्ट सोमवार को आ गई है। रिपोर्ट पॉजीटिव है और साध्वियों द्वारा दिए गए सभी जवाबों को सही बताया गया है।
सोमवार को किशोरी, उसकी माता, एसआईटी कमेटी सदस्य व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्स राजबाला श्योराण, सदस्य सुनीता यादव, मीना जांगड़ा व सरोज बाला ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पॉजीटिव रिपोर्ट आने की बात बताई तो पीड़िता ने रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए उसका भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने इसकी भी मंजूरी दी। पीड़ित किशोरी की माता का शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज चल रहा है।