{"_id":"5d700bce8ebc3e0136629c8c","slug":"police-will-go-in-search-of-rpf-soldies-bhiwani-news-rtk5159827157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजआरपीएफ जवानों की तलाश में पानीपत जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजआरपीएफ जवानों की तलाश में पानीपत जाएगी पुलिस
विज्ञापन
दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में निशानदेही के लिए पुलिस आरोपी को साथ लेकर हिमाचल प्रदेश के शिलाय पहुंची। इसके अलावा पानीपत के दो आरपीएफ जवानों के भी इसमें शामिल रहने के बाद पुलिस वीरवार को वहां जाएगी। अब तक केस में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।
उल्लेखनीय है कि जूई थाना क्षेत्र में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। युवतियों ने बताया था कि वे 22 अगस्त को दवाई लेने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में सस्ती दवा दिलाने के बहाने गांव के युवक उन्हें एक दुकान में ले गए जहां नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। यहां उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली। यहां के बाद उन्हें भिवानी, फिर गोहाना, पानीपत, करनाल के रास्ते हिमाचल के शिलॉय ले जाया गया। उनके साथ आठ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिनमें पानीपत आरपीएफ के दो जवान भी बताये जा रहे है। 28 अगस्त को युवतियों को उनके परिजन वापस लेकर आए। युवतियों ने 30 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए।
महिला थाना पुलिस ने मामले में आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी मामले में बुधवार को चौथे आरोपी अनूप को गिरफ्तार किया। पहले पकड़े गए आरोपियों को निशानदेही के लिए पुलिस हिमाचल के शिलाय लेकर पहुंची।
विज्ञापन
मामले में महिला थाने से जांच अधिकारी धर्मली देवी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टीम पानीपत में भी जांच के लिए जाएगी। चौथे आरोपी अनूप को गिरफ्तार किया गया है।
आज पानीपत आरपीएफ में होगी जांच
युवतियों ने शिकायत में आरोप लगाया था कि पानीपत आरपीएफ के दो जवानों ने भी उनके पुलिस कार्रवाई कराने के बहाने क्वार्टर पर ले जाकर दुष्कर्म किया। अब महिला थाना पुलिस पानीपत में जांच के लिए जाएगी। वहीं पानीपत आरपीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेंद्र हुड्डा ने आरपीएफ जवानों का नाम सामने आने पर अपने स्तर पर भी जांच की। सभी कर्मचारियों ऐसे किसी केस से जुड़े होने से इंकार किया। अब सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर पुलिस जांच में शामिल होने के लिए रोका गया है।