फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Photos of teachers will be displayed in classrooms in primary schools of Haryana

Haryana: अब प्राथमिक पाठशाला के हर कक्ष में लगेगी गुरुजी की तस्वीर, पदनाम और स्कूल का नाम भी लिखा होगा

Fri, 17 Feb 2023 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 10:50 PM IST
सार

प्रदेशभर के 12 जिलों की पाठशाला में हर कक्षा में गुरुजी की फोटो, पदनाम, स्कूल का नाम लगाए जाएंगे। हमारे गुरुजन पोस्टर के नाम से प्रत्येक कक्षा इंचार्ज का फोटो लगने से अभिभावक और बच्चे भी इंचार्ज की जानकारी जान सकेंगे। 

विज्ञापन
Photos of teachers will be displayed in classrooms in primary schools of Haryana
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल भिवानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला के हर कक्ष में गुरुजी की तस्वीर लगाई जाएगी। इसमें उनकी फोटो, नाम और पदनाम के साथ स्कूल का नाम भी दर्शाया जाएगा। इसका फायदा ये होगा कि बच्चे और अभिभावक अपने कक्षा इंचार्ज के बारे में जान सकेंगे।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर के 12 जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसी के साथ गुरुजी का कक्षा कक्ष के बाहर फोटो लगाने के लिए 400 रुपये का बजट भी निर्धारित कर दिया है। इसको लेकर स्कूल भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


समानता के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने निपुण हरियाणा मिशन की तर्ज पर हमारे गुरुजन पोस्टर अभियान शुरू किया है। इस पोस्टर में निपुण भारत, निपुण हरियाणा, जी-20, एनईपी 2020 के प्रतीक चिह्न भी लगाए हैं। इसमें प्रदेश के फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, नूहं, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत जिला को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सभी प्राइमरी टीचर का एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा, जिसमें शिक्षकों के नाम, फोटो, पदनाम और स्कूल के नाम की जानकारी होगी। इसके लिए सभी जिलों को एक वेंडर को नियुक्त करके हमारे गुरुजन पोस्टर एक अत्यधिक टिकाऊ एल्युमीनियम या लोहे की शीट पर बनवाना होगा, जोकि सभी कक्षाओं में समान डिजाइन के हो।

प्रति पोस्टर के लिए 400 रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसकी खरीद के लिए जीईएम पोर्टल के माध्यम से 15 दिनों में इनको करवाना होगा। जिला अधिकारियों को नियमित अंतराल पर कक्षाओं में हमारे गुरुजन पोस्टर लगाने की प्रगति पोर्टल भी साझा करने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मौलिक शिक्षा के सहायक निदेशक की ओर से निर्देश जारी किए हैं।


विद्यार्थियों के लिए हमारे गुरुजन पोस्टर अभियान काफी कारगर साबित होगा। बच्चे अपने कक्षा इंचार्ज को बेहतर ढंग से जान पाएंगे। - रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed