फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   people iffected disease due to water tank

वॉटर टैंक बने बीमारी का घर

Sat, 03 Oct 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sat, 03 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिले में एडिज मच्छर का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है। प्रयासों का रिव्यू किया गया तो पाया कि जनस्वास्थ्य विभाग ही घरों में बीमारी बांट रहा है।
विज्ञापन


इस कारण बीमारी काबू में आने की बजाए बढ़ती जा रही है। दरअसल जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से एडिज मच्छर का लारवा भी सप्लाई के साथ भेजा जा रहा है। सुपर क्लोरिनेशन के बाद भी लारवा खत्म नहीं हो रहा। सर्वे में 70 फीसदी मकानों में एडिज मच्छर का लारवा मिला है। अब जनस्वास्थ्य विभाग को टैंकों की सफाई कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


जिले में एडिज मच्छर के बढ़ते कहर ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। अब तक करीब 160 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं और दो की डेंगू के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन दो मौतों की जानकारी नहीं होने की बात कह रहा है। एडिज मच्छर का लारवा खत्म करने के लिए 43 टीमें घर-घर जा रही है। फॉगिंग करवाई जा रही है और ठहरे हुए पानी में टैमीफोर्स दवा डाली जा रही है।

इसके बाद भी डेंगू मच्छर काबू नहीं आ रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब घर-घर जाने का अभियान छेड़ा। जांच की तो शहर के 70 फीसदी से अधिक मकानों में एडिज मच्छर का लारवा मिला। 70 फीसदी से अधिक घरों में मच्छर का लारवा मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई।

जांच की तो पाया कि घरों में सप्लाई होने वाले पानी से हर घर में लारवा पहुंच रहा है। लगभग हर घर में पानी की टंकियां है, जिनमें पानी स्टोर किया जाता है। मच्छर का लारवा इनमें खूब पनप रहा है और एडिज मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

एमसी कॉलोनी बूस्टर टैंक, बैंक कॉलोनी बूस्टर टैंक, निनान जलघर, चिडिय़ाघर रोड वाटर वक्र्स में मच्छरों की भरमार है। लारवा खत्म करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी में सुपर क्लोरिनेशन शुरू की। इसके बाद भी मच्छर मिलना सबके लिए हैरान भरा है।
--

बैंक कॉलोनी के हर घर में लारवा, 40 पॉजिटिव मरीज
पिछले दिनों ठहरे पानी में दवा डालने के लिए चलाए अभियान के तहत बैंक कॉलोनी के बूस्टर के टैंक में डेंगू मच्छर का लारवा मिला। जनस्वास्थ्य विभाग यहीं पानी सप्लाई कर रहा है।

यहीं कारण है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जांच की तो बैंक कॉलोनी के लगभग हर घर में एडिज मच्छर का लारवा मिला। अब तक अकेले बैंक कॉलोनी से 40 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है। बैंक कॉलोनी के अलावा न्यू भारत नगर, एमसी कॉलोनी, विद्यानगर, कृष्णा कॉलोनी, बीटीएम लाइन, जैन चौक क्षेत्र में भी खासी संख्या में घरों में लारव मिला और इन्हीं क्षेत्रों से मरीजां की संख्या भी अधिक है।

अब होगी टैंकों की सफाई
डेंगू मच्छर के लारवा को खत्म करे के लिए जनस्वास्थ्य विभाग गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लारवा खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुपर क्लोरिनेशन के बाद अब टैंकों की सफाई करवाने का काम शुरू किया गया है। एक-एक कर सभी टैंकों की सफाई करवाई जा रही है। - संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग

--

वर्जन::::
बूस्टरों, जलघर के टैंकों में मच्छर का लारवा मिल रहा है। सप्लाई के साथ यह घरों में जाता है। इस कारण हर घर में मच्छर पनप रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लारवा खत्म करने के लिए प्रयासरत है। - डा. रमेश धनखड़, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed