फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patients will be able to see the doctor directly by registering on the app

एप पर पंजीकरण करवाकर सीधे डॉक्टर को दिखवा सकेंगे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Patients will be able to see the doctor directly by registering on the app
चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल । संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। प्रदेश के अन्य अस्पतालों के साथ ही जिले के अस्पतालों में रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखाने के लिए मरीजों को अब लंबी लाइन में लगने से छुटकारा मिल सकता है। मरीज अपने घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से स्वस्थ हरियाणा एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर मिले कोड के माध्यम से वे सीधे चिकित्सक कक्ष में जाकर उपचार करवा सकेंगे। नागरिक अस्पताल में यह सुविधा वीरवार से विधिवत रूप से शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने इसके लिए अलग से स्टाफ की ड्यूटी लगाई है, जोकि मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने में भी मदद करेंगे। इसके साथ ही अस्पताल में विंडो से भी रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑफलाइन चेकअप स्लिप बनाने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। इसके लिए एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। सभी नागरिकों के फोन में एप डाउनलोड होने के बाद जिला पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा और पेपर वर्क से पीछा छूट जाएगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए चिकित्सक से चेकअप, लैब में टेस्ट, इंजेक्शन से लेकर दवाई लेने तक यही कोड प्रयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ओपीडी में रोज आते हैं करीब 1200 मरीज
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सामान्यत: रोजाना करीब 1200 मरीज चेकअप करवाने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ से चेकअप करवाने के लिए आते हैं। बारिश के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। इसकी वजह से बुखार, खांसी, जुकाम के करीब 100 मरीज रोज पहुंच रहे हैं। अधिक मरीज होने के कारण ओपीडी में भीड़ लग जाती है। अब एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन होने से इस भीड़ से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है एप
इस एप के माध्यम से अस्पताल में जाने से पहले मरीज घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे और अस्पतालों में लोगों की भीड़ का सुव्यस्थित तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा। मरीज को किस रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के पास जाना है। इससे मरीजों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और समय की बचत भी होगी।
ये हैं मुख्य विशेषता
मरीजों का एडवांस रजिस्ट्रेशन, मरीजों का जनसांख्यिकीय विवरण (डेमोग्राफिक डिटेल्स) से भरा जा सकेगा, मरीज अपना भूतपूर्व रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड देख पाएंगे, मरीज किसी भी स्वास्थ्य संस्थान व ओपीडी का चयन कर सकेंगे। जांच रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे। सभी प्रकार की जांच रिपोर्ट का रिकॉर्ड तिथि अनुसार उपलब्ध होगा और निकटतम ब्लड बैंक की भी जानकारी उपलब्ध होगी।

घर बैठे देख सकते हैं लैब रिपोर्ट
सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि चिकित्सक जो टेस्ट लिखेंगे और जो भी लैब की रिपोर्ट होगी, इस एप के माध्यम मरीज घर बैठे ही देख पाएंगे। उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस एप में मरीज की सारी हिस्ट्री स्टोर रहेगी, वह कभी भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed