फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Parents are angry with the announcement of municipal elections during board exams

Bhiwani News: बोर्ड परीक्षाओं के दिनों में नगर पालिका चुनाव की घोषणा से अभिभावक नाराज

Thu, 06 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Parents are angry with the announcement of municipal elections during board exams
लोहारू। चुनाव आयोग ने प्रदेश के कई शहरी निकायों के चुनाव करवाने की घोषणा कर दी है। साथ ही, चुनावों का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। हालांकि चुनाव की घोषणा की साथ ही भावी उम्मीदवारों ने अपने अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर कस्बे के अनेक अभिभावकों ने परीक्षा के दिनों में चुनाव करवाने के निर्णय पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा के दिनों में चुनावों का शोरगुल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को प्रभावित कर सकता है। अभिभावकों ने चुनाव की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है और उनका कहना है कि वे जल्दी ही चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार को इसके लिए पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन


कस्बा निवासी संजय खंडेलवाल, रतनलाल अग्रवाल, अशोक बड़सीवाल, रिंकू, राजेश, पवन बाढ़डिया, राधा कृष्ण महता, अमित डालमिया, देवकरण सोलंकी सहित अनेक लोगों ने बताया कि करीब 19 महीने पहले लोहारू शहर के पार्षदों और अध्यक्ष का कार्यकाल का समय पूरा हो चुका था। लेकिन चुनाव आयोग ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान चुनावों की तिथि घोषित कर दी। एक तरफ तो चुनावों का का शोरगुल और ऊपर से इन चुनावों में अधिकतर अध्यापकों की ही ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की तैयारी और पढ़ाई भी बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और एक वर्ष को ध्यान में रखते हुए शहर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया और बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनावों की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की जाएगी। जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी और दसवीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से तथा सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। लोगों का कहना है कि विद्यार्थियों परीक्षाओं को देखते हुए कम से कम होली के त्योहार के बाद ये चुनाव कराया जाए तो अधिक उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed