फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Out of 6200, 5600 gram panchayats sent proposals for 11500 development works in e-tendering: Manoharlal

ई टेंडरिंग में 6200 में से 5600 ग्राम पंचायतों ने 11500 विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे : मनोहरलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Out of 6200, 5600 gram panchayats sent proposals for 11500 development works in e-tendering: Manoharlal
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रविवार देर शाम को भिवानी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनसंवाद में जनता की समस्याओं व कठिनाइयों का पता चलता है। ई टेंडरिंग के सवाल पर सीएम ने कहा कि अब 6200 में से 5600 ग्राम पंचायतों ने 11500 विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे हैं।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों पर सीएम ने कहा कि 750 कॉलोनियां सामने आई थीं, जिसमें 190 कॉलोनियां अधिकृत कर दी हैं, शेष पर भी सर्वे का काम चल रहा है। नई अवैध कॉलोनी विकसित न हों, इस पर भी ध्यान रखा जा रहा है। हर शहर व्यवस्थित ढंग से बसे, इस पर जोर दिया जा रहा है। बंगाल हिंसा पर सीएम मनोहरलाल ने कहा कि कानून तोड़ना व धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ गलत है। हर राज्य में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। अगर कोई कठिनाई आती है तो केंद्र सरकार से मदद लें। सीएम ने कहा कि हरियाणा में पानी की कमी बहुत पहले से है। पानी को बचाने के लिए मेरा पानी मेरी विरासत योजना चलाई है। माइक्रो इरिगेशन अपनाएं। पानी बचाने के लिए धान की बिजाई कम करें, जिससे 70 फीसदी पानी बचेगा। गंदे तालाबों की सफाई तुरंत कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर प्रभावित किसानों को बीमा कंपनियों से भरपाई कराई जाएगी। प्रभावित फसलों की गिरदावरी शुरू हो चुकी है। जहां बीमित फसल है वहां बीमा कंपनी और बाकी किसानों को सरकार मई तक मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम लंबा चलने वाला कार्यक्रम है। महीने में दो से तीन जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed