फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nursing cadre announces agitation against MOTP.

Bhiwani News: एमओटीपी के विरोध में नर्सिंग कैडर ने किया आंदोलन का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nursing cadre announces agitation against MOTP.
भिवानी। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) लागू करने के विरोध में नर्सिंग कैडर ने चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है। नर्सिंग स्टाफ 30 सितंबर और एक अक्तूबर को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेगा और 5 से 7 अक्तूबर तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल करेगा।
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने बताया कि एसोसिएशन पहले ही मंत्रियों और अधिकारियों को ज्ञापन देकर एमओटीपी से नर्सिंग स्टाफ को होने वाली परेशानियों से अवगत करा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


नर्सिंग कैडर को एमओटीपी से अलग रखने की मांग
एसोसिएशन का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली अन्य विभागों से अलग है। नर्सिंग कर्मचारी अस्पतालों में दिन-रात और अलग-अलग शिफ्टों में सेवाएं देते हैं। इसी को देखते हुए एसोसिएशन ने नर्सिंग कैडर को मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से अलग रखने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं पर विचार कर उचित समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चलेगा चरणबद्ध आंदोलन
विनीता बांगड़ के अनुसार,30 सितंबर और 1 अक्तूबर को प्रदेशभर के स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग स्टाफ काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेगा। इसके बाद 5, 6 और 7 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पॉलिसी के विरोध में प्रदेशभर के नर्सिंग कैडर की ओर से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed