{"_id":"67cc98725701d4d2770f6468","slug":"nss-camp-concluded-at-bansilal-college-loharu-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131059-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बंसीलाल कॉलेज लोहारू में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बंसीलाल कॉलेज लोहारू में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
Sun, 09 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में समापन समारोह की शुरुआत करते जिला परिषद वाइस चेयरपर्सन सुनीता जांगड़ा और कॉलेज स्टाफ।
लोहारू। जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन सुनीता जांगड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्ठा का भाव जागृत करती है। एनएसएस का मुख्य वाक्य कहता है कि मैं नहीं आप। वे शनिवार को चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट की ओर से आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मुकेश चहल ने की। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने सभी स्वयंसेवकों, शिक्षकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वयंसेवकों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यही भावना समाज के उत्थान में सहायक होगी। डॉ. सुखवीर सिंह ने शिविर की प्रासंगिकता को रेखांकित कहा कि सभी युवा आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का प्रयास करें। इस मौके पर स्टाफ सदस्य और शिविरार्थी मौजूद थे।
महिला महाविद्यालय में स्वयंसेविकाओं को दी अधिकारों की जानकारी
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तीसरा दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के नाम रहा। महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग से प्रो. पूनम जोगपाल ने स्वयंसेविकाओं को संविधान में निहित महिला अधिकारों के बारे में बताया।
उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं को महिला सुरक्षा के लिए किए गए प्रयास के बारे में भी समझाया। शाम के सत्र में आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इसमें स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा के दाव-पेंच सिखाए गए। महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लघु नाटकों का मंचन प्रतियोगिता में लिया। शिविर का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ किया गया।