{"_id":"674fe8dc6615f2441301c206","slug":"now-you-can-apply-online-for-the-annual-examination-till-5th-december-bhiwani-news-c-21-hsr1027-517454-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब पांच दिसंबर तक वार्षिक परीक्षा के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब पांच दिसंबर तक वार्षिक परीक्षा के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Wed, 04 Dec 2024 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2025 के लिए अब पांच दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। बोर्ड प्रशासन ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (नियमित) एवं गुरुकुल, विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक, उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के लिए बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन आवेदन पहले 3 दिसंबर निर्धारित की गई थी। अब इसे दो दिन और बढ़ा दिया है अर्थात विद्यालय अब पांच दिसंबर 2024 तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 300 रुपये विलंब शुल्क सहित छह से नौ दिसंबर और एक हजार रुपये विलंब शुल्क सहित 10 से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।