फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the visitors will be enticed by the enclosures of wild animals in the miniature zoo

Bhiwani News: अब दर्शकों को लुभाएंगे लघु चिड़ियाघर में वन्य जीवों के बाड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Now the visitors will be enticed by the enclosures of wild animals in the miniature zoo
सर्दी से बचाव के लिए पक्षियों के पिंजरे में लगाया गया तिरपाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अब लघु चिड़ियाघर में वन्यजीव जंतुओं के बाड़े दर्शकों को भी लुभाएंगे। इतना ही नहीं दुर्लभ प्रजाति के परिंदों के बाड़ों में मूलचूल परिवर्तन कर उन्हें और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। जिस पर मिनी जू प्रशासन 23 लाख का बजट भी खर्च करेगा। इतना ही नहीं लघु चिड़ियाघर में लक्कड़भग्घा और जंगली मुर्गा लाने की कवायद भी शुरू हो गई है। लघु चिड़ियाघर में 20 नई लोकेशनों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साल के अंत में लघु चिड़ियाघर में नया बब्बर शेर भी आएगा। इसके लिए 26 दिसंबर को मिनी जू की एक टीम इंदौर के लिए रवाना होगी जो 30 दिसंबर तक नए बब्बर शेर के साथ ही भिवानी लौटेगी।
विज्ञापन

भिवानी का लघु चिड़ियाघर करीब दस एकड़ के क्षेत्रफल में फैला है। फिलहाल चिड़ियाघर में तेंदुआ, बबर शेर, दरियाईघोड़ा, मगरमच्छ, घड़ियाल, लोमड़ी, हिरन, भालू के अलावा दुर्लभ वन्य प्रजाति के परिंदों की प्रजातियां यहां संरक्षित हैं। इसी परिसर में अब कुछ नए मेहमानों के बाड़े भी तैयार होंगे, जिसके बाद चिड़ियाघर में नये प्रजाति के वन्य जीवों को भी लाया जाएगा। इसमें लक्कड़भग्घा और जंगली मुर्गा की प्रजाति शामिल है। लघु चिड़ियाघर प्रशासन ने जंगली मुर्गा के दो जोड़े हिमाचल चिड़ियाघर से लाने का प्रस्ताव भेजा है। चिड़ियाघर प्रशासन मगरमच्छ, घडियाल, दरियाईघोड़े के बाड़े में भी मूलचूल परिवर्तन की योजना बना रहा है। फिलहाल इसे अभी कार्यरूप नहीं दिया गया है। चिड़ियाघर में नए मेहमानों के आने के साथ ही नई लोकेशनों पर भी सीसीटीवी कैमरों की जरूरत महसूस हो रही है। इसी को लेकर 20 जगहों को चिह्नित किया है, जहां नए सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।
विज्ञापन

-
इंदौर से नया बबर शेर साल के अंतिम दिन पहुंचेगा भिवानी
सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो साल के अंतिम दिन नया बबर शेर भिवानी के लघु चिड़ियाघर में पहुंच जाएगा। उसे लाने के लिए यहां से एक टीम वन्य उपनिरीक्षक ज्योति कुमार के नेतृत्व में इंदौर चिड़ियाघर जाएगी। जहां से नए बब्बर शेर को वन्य विशेषज्ञों की निगरानी में टीम 30 दिसंबर तक यहां आएगी। इंदौर से शेर को यहां लाने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं वहीं इंदौर से टीम को बुलावा भी आ चुका है। फिलहाल यहां मादा शेर गीता और इंदौर से लाया गया बबर शेर शिवा है। सुधा कुछ अर्से पहले ही रोहतक जू में भेजी थी, वहां उसका कुनबा भी अब फलफूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन परिंदों के बाड़े होंगे और अधिक आकर्षक
लघु चिड़ियाघर के कोकटेल, तोता व उल्लू के बाड़े और अधिक आकर्षक बनाए जाएंगे। इनका डिजाइन भी दर्शकों को पसंद आएगा। इसके टेंडर कराए गए हैं। इसके बाद नए साल की शुरुआत में जिस पर काम शुरू होने की संभावना है। जंगली मुर्गा का बाड़ा भी तैयार होगा। चिड़ियाघर में सात बाड़ों का स्वरूप बदल उन्हें आकर्षक मनाया जाएगा।
---
2018 से है डुक्कू और प्रीतो की जोड़ी
लघु चिड़ियाघर में काला भालू डुक्कू और मादा प्रीतो की जोड़ी 2018 से यहां है। फिलहाल इनका कुनबा नहीं बढ़ा है। सर्दी के मौसम में इनकी खुराक में बदलाव हुआ है। आमतौर पर इन्हें फ्रूट दिए जाते हैं, लेकिन सर्दी में मूंगफली, गुड़ और शहद इनकी रोजाना की खुराक में जुड़ गया है। रोजाना दोनों को ढाई-ढाई सौ ग्राम मूंगफली, गुड़ और शहद दिया जा रहा है। हिमालियन काला भालू का सर्दी में विशेष खुराक की जरूरत पड़ती है।

--
26 को इंदौर से शेर लाने के लिए टीम जाएगी, 30 दिसंबर तक नया शेर यहां आने की संभावना है। चिड़ियाघर के बाड़ों में आकर्षक बनाया जाएगा। जिसके टेंडर कराए हैं। जल्द काम शुरू होगा।
- वन्य निरीक्षक परमजीत सिंह, इंचार्ज चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed