फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the train will run at a speed of 90 km per hour

Bhiwani News: अब 90 किमी प्रतिघंटा की गति से चलेगी ट्रेन

Wed, 07 May 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Now the train will run at a speed of 90 km per hour
बीकानेर रेल मंडल के मानहेरु-भिवानी रेलखंड में स्पीड ट्रायल करते विभागीय अधिकारी और कर्मचारी।
भिवानी। बीकानेर रेल मंडल के मानहेरु-भिवानी रेलखंड में अब 90 किमी प्रतिघंटा की गति से ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग ने बुधवार को स्पीड ट्रायल किया, जो कि सफल रहा।
विज्ञापन


परीक्षण के दौरान करीब 13.54 किलोमीटर लंबे इस खंड पर आयुक्त भिवानी से मानहेरू तक स्वचालित ट्रॉली से पहुंचे एवं मानहेरू से भिवानी तक स्पीड ट्रायल सीसीआरएस स्पेशल से स्पीड ट्रायल किया। निरीक्षण के दौरान सीसीआरएस गर्ग ने सुरक्षा मानकों, तकनीकी पहलुओं और ट्रैक की गुणवत्ता का अवलोकन किया। इस टीम में बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ट्रेन चलाने की अनुमति प्रदान की।
विज्ञापन




पहले रेवाड़ी से मानहेरू तक डबल लाइन और मानहेरू से भिवानी तक सिंगल लाइन थी। अब मानहेरू से भिवानी तक डबल लाइन पर रेलगाड़ी चलाने की अनुमति मिलने पर रेलवे कम समय में अधिक गाड़ियां चला कर अधिक माल और यात्रियों का परिवहन कर सकेगा, जिससे रेलवे की आय बढ़ेगी और कम समय में यात्रा पूरी होने से यात्रियों को भी बेहतर सेवा मिल सकेगी।यह स्पीड ट्रायल दोहरीकरण परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे इस मार्ग पर ट्रेनों की गति, संख्या और संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। आने वाले समय में यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सफल स्पीड ट्रायल के दौरान सीनियर डीएसटीई ललित कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वयक) अमित जैन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) मनीष पद्मावत, सीनियर डीईईटीआरडी जितेंद्र कटारिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आदित्य लेघा, डिप्टी इंजीनियर भिवानी सुशील कुमार, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, धीरज थानवी और डीआरयूसीसी सदस्य हरीश गोस्वामी समेत रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed