फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Dharambir reviews development plans

सांसद धर्मबीर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
MP Dharambir reviews development plans
तोशाम। चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में सांसद धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त आरएस ढिल्लो सहित जिला एवं उपमंडल स्तर के आला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सांसद धर्मबीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न्न सीएचसी, पीएचसी में कार्यरत चिकित्सकों की स्थिति जानी। उन्होंने गांव बुशान पीएचसी के नवनिर्मित भवन को अतिशीघ्र लोक निर्माण विभाग से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिलाओं में खून की कमी पर सांसद ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी तालमेल बनाकर एनीमिया को लेकर ठोस कदम उठाएं। सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि गांव बापोडा में कैंप लगाकर गांव की महिलाओं का हीमोग्लोबिन चैक कर रिपोर्ट दें। सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने रिवासा, दरियापुर, संडवा, साहलेवाला, चैनपुरा सहित विभिन्न गांवों से सबंधित सड़कों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। नेशनल हाईवे मार्गों को लेकर भी उन्होंने चर्चा की। इनके अंतर्गत गांव ढिगावा, जूई व लोहानी में प्रस्तावित बाईपास सहित विभिन्न स्थानों पर आ रही समस्याओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने गांव खानक, बिडौला, रिवासा, सहित विभिन्न गांवों में पीने के पानी को लेकर स्थिति जानी। उन्होंने भिवानी शहर में स्वच्छ पेयजल की सप्लाई, सीवरेज समस्या, पाइप लाइन लीकेज को दुरूस्त करने को लेकर जरूरी निर्देश सबंधित अधिकारियों को दिए। सांसद ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर सिंचाई विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या को तत्परता से निपटाएं। सांसद ने कहा कि गांव के लाल डोरे से नहीं बल्कि फिरनी से बाहर एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले मकानों को कनेक्शन मुहैया करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए मकानों की संख्या या अन्य बाधा आड़े न आए। सांसद ने ट्रांसफार्मर व पोलों की गुणवत्ता की जांच करवाए जाने के निर्देश दिए।
सांसद ने अधिकारियों को अगली बैठक में जिले में लोहे के पोल की संख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सांसद ने फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग सुनिश्चित करे कि बीमा योजना में किसी प्रकार का भेदभाव न हो, किसान को उसका हक जरूर मिले। सांसद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए जिन स्कूलों में पीने के पानी, शौचालय जैसी व्यवस्थाओं की कमी है या कोई दिक्कत है।

सांसद ने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े ग्रुप को मनरेगा, बागवानी, मिल्क प्रोडक्ट जैसे कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाए। उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने आश्वस्त किया कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मौके पर सीटीएम सुरेश दलाल, एसडीएम तोशाम मनीष फोगाट, अधीक्षण अभियंता कुलदीप सिंह, अधीक्षक अभियंता प्रदीप यादव, अधीक्षक अभियंता पवन कुमार, बिजली निगम से अधीक्षक अभियंता रणबीर सिंह, डीडीपीओ आशीष मान, सिविल सर्जन रघुवीर शांडिल्य, डीएचओ देवीलाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दर्शना मालवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed