फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA Vinesh Phogat reached Dhani Laxman and accused the government of suppressing the matter

Bhiwani News: ढाणी लक्ष्मण पहुंचीं विधायक विनेश फोगाट, सरकार पर मामले को दबाने का लगाया आरोप

Wed, 20 Aug 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
MLA Vinesh Phogat reached Dhani Laxman and accused the government of suppressing the matter
गांव ढाणी लक्ष्मण में मनीषा मौत मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत करतीं विधायक  विनेश फोगाट।
भिवानी। जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट बुधवार शाम ढाणी लक्ष्मण पहुंचीं और मनीषा की मौत के मामले में हरियाणा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई जांच के बावजूद पीड़िता मनीषा को न्याय की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

विनेश फोगाट ने भिवानी पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शुरू से ही मामले में लीपापोती की जा रही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम खुद भुगतभोगी हैं। आज तक लड़ते आ रहे हैं। हमें तोड़ने की कोशिश की गई, रुपये का लालच और डर दोनों दिखाए गए, लेकिन हम झुके नहीं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है और आज स्थिति नकारात्मक होती जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक सकारात्मक पहलू यह है कि भिवानी की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए समाज जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस बहन को न्याय मिला तो बेटियों का विश्वास मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed