फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha death case: CBI team taking updates from Delhi on suicide note report

मनीषा मौत मामला : सुसाइड नोट रिपोर्ट को लेकर दिल्ली से अपडेट ले रही सीबीआई टीम

Thu, 06 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Manisha death case: CBI team taking updates from Delhi on suicide note report
भिवानी। मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई अब दिल्ली से सुसाइड नोट रिपोर्ट को लेकर अपडेट ले रही है। बताया जा रहा है कि भिवानी में जांच के लिए तैनात टीम भी दिल्ली लौट चुकी है। वहीं बुधवार को मनीषा के पिता संजय ने सीबीआई अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि एक-दो दिन में जांच टीम फिर से भिवानी पहुंचेगी।
विज्ञापन

मनीषा की मौत के मामले में सीबीआई को जांच शुरू किए अब 64 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मौत की असल वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। सीबीआई टीम तीन सितंबर से मामले की जांच में जुटी है और अब तक तीन बार दिल्ली जा चुकी है। 28 अक्तूबर को टीम दिल्ली रवाना हुई थी और अब तक वापस नहीं लौटी है। इससे पहले भी जांच अधिकारी मनीषा की एम्स दिल्ली से तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अपडेट लेने गए थे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई कथित सुसाइड नोट की रिपोर्ट में मिले कुछ नए अपडेट को लेकर दिल्ली में जानकारी एकत्र कर रही है। रिपोर्ट हाथ में आने के बाद जांच अधिकारी भिवानी लौटकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अगस्त को हुई थी लापता, 13 को मिला था शव, आठ दिन बाद हुआ था सुसाइड नोट का खुलासा
ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय मनीषा 11 अगस्त को घर से प्ले स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। 13 अगस्त को उसका शव सिंघानी नहर के पास खेत से मिला था। शव मिलने के करीब आठ दिन बाद रोहतक रेंज के तत्कालीन आईजी वाई पूर्ण कुमार ने मनीषा के सुसाइड नोट का खुलासा किया था। पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीषा की मौत तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या बताई गई थी जबकि रोहतक पीजीआई की दूसरी रिपोर्ट में इसे आत्महत्या बताया गया। हत्या से आत्महत्या की थ्योरी पर घूम रही यह जांच अब भी किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची है।


बेटी की मौत में न्याय का लंबा इंतजार
मनीषा के पिता संजय का कहना है कि बेटी की मौत को लेकर न्याय पाने का इंतजार दिन-ब-दिन लंबा होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीबीआई अधिकारियों से लगातार फोन पर बात होती है लेकिन जवाब सिर्फ इतना मिलता है कि जांच जारी है। संजय ने कहा कि बेटी की मौत निश्चित रूप से हत्या है लेकिन सीबीआई सुसाइड नोट रिपोर्ट की जांच का हवाला देकर दिल्ली में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में वे फिर से भिवानी लौटकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed