फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man dies after swallowing rat poison

Bhiwani News: चूहे मारने की दवा निगलने से व्यक्ति की मौत

Fri, 26 Apr 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 26 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Man dies after swallowing rat poison
भिवानी। गांव गोलागढ़ में चूहे मारने की दवा निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जूई कलां पुलिस थाना ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की वहीं शव का वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि गांव गोलागढ़ निवासी विक्रम (28) रात को बाहर काम के लिए गया हुआ था। वह अल सुबह घर लौटा और उसने चूहे मारने की दवा को निगल लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता रोडवेज में बतौर चालक लगे हैं। वहीं वे दो भाई थे। विक्रम दो बच्चों का पिता था, उसका बड़ा चार साल का एक बेटा और तीन साल की बेटी है। जूई कलां पुलिस थाना की महिला जांच अधिकारी रेनू ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed