फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Loader e-rickshaw fell on the track from railway platform number three in Bhiwani

Bhiwani: रेलवे प्लेटफॉर्म तीन से पटरी पर गिरी लोडर ई रिक्शा, मेरठ गंगानगर रेल में सामान लोड कर लौट रहा था वापस

Wed, 25 Dec 2024 05:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Dec 2024 05:53 PM IST
सार

मंगलवार शाम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक लोडर ई रिक्शा मेरठ गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में सामान लोड करने के लिए आया था। ट्रेन में सामान रखने के बाद जब लोडर ई रिक्शा चालक रिक्शा को वापिस ले जाने लगा तभी अचानक से लोडर ई रिक्शा प्लेटफार्म पर फिसलकर अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन
Loader e-rickshaw fell on the track from railway platform number three in Bhiwani
घटना की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लोडर ई रिक्शा फिसलकर प्लेटफार्म से नीचे पटरी पर जा गिरी। जिसमें लोडर ई रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल चालक का अन्य साथियों ने प्राथमिक उपचार करवाया। हादसे के बाद प्लेटफार्म से नीचे गिरी लोडर ई रिक्शा को पटरी से हटाया गया। गनीमत रही कि इस दौरान पटरी पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। 

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार शाम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक लोडर ई रिक्शा मेरठ गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में सामान लोड करने के लिए आया था। ट्रेन में सामान रखने के बाद जब लोडर ई रिक्शा चालक रिक्शा को वापिस ले जाने लगा तभी अचानक से लोडर ई रिक्शा प्लेटफार्म पर फिसलकर अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद ई रिक्शा प्लेटफार्म से नीचे पटरियों पर जा गिरी। जिसके कारण ई रिक्शा चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि उस समय प्लेटफार्म तीन पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घायल चालक का वहां मौजूद अन्य साथियों ने प्राथमिक उपचार करवाया। वहीं पटरियों पर गिरने के कारण लोडर ई रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed