फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lala Lajpat Rai was a revolutionary leader

ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले क्रांतिकारी नेता थे लाला लाजपत राय : बुवानीवाला

Tue, 28 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lala Lajpat Rai was a revolutionary leader
वैश्य महाविद्यालय में लाला लाजपत राय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते डॉ. पवन बुवानी वाला व 
भिवानी। लाला लाजपत राय, एक देशभक्त व्यक्तित्व के धनी थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया था। लाला लाजपत राय ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले क्रांतिकारी नेता थे।
विज्ञापन

यह बात वैश्य महाविद्यालय के प्रांगण में लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वैश्य महाविद्यालय प्रबंधन समिति महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहे। कार्यकारी प्राचार्या प्रोफेसर सविता जैन ने कहा कि लाला लाजपत राय ने सदैव देशहित में कार्य किया। वे साइमन कमीशन गो बैक का नारा लगाते रहे और अपने बदन पर पुलिस की लाठियां खाते रहे। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में डॉ. वंदना वत्स, डॉ. सीमा बंसल, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. सरिता गोयल, कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज शामिल रहे।
विज्ञापन


लाला लाजपत राय की 160वीं जयंती पर किया नमन



भिवानी। लाला लाजपत राय की 160वीं जयंती पर वैश्य कॉलेज के सामने स्थित लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर अग्रवाल सभा के प्रधान सुनील सर्राफ ने डाॅ. पवन बुवानीवाला की अध्यक्षता में श्रद्धा सुमन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का आरंभ स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डाॅ. पवन बुवानीवाला ने बताया कि लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को पंजाब के धुडीके गांव में हुआ था। वे एक भारतीय क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ और लेखक थे। उन्हें पंजाब केसरी के नाम से जाना जाता है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। इस अवसर पर पवन बुवानीवाला, मनीष वैध, सुभाष गोयल, मनीष मैदा वाला, राम अवतार गुप्ता उपस्थित थे।

लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती


भिवानी। कॉस्मेटिक एसोसिएशन ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक बंसल ने कहा कि युवाओं को देश भक्तों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज में रचनात्मक कार्य करने चाहिए, जिनके उन्होंने स्वप्न देखे थे। उनका बलिदान पीढ़ियों तक राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

लाला लाजपत राय ने देश के लिए त्याग दिया था जीवन : महेन्द्र पाल यादव

भिवानी। महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख महान स्वतंत्रता सेनानी और महान विचारक थे। उन्होंने देश के लिए अपने जीवन में त्याग दिया था।

यह बात स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र पाल यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि लाला लाजपत राय के विचार और उनकी कही गई बातें आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचार केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं थे, बल्कि उन्होंने समाज सुधार, शिक्षा और स्वदेशी आंदोलन को भी नई दिशा दी। इस अवसर पर रणबीर सांगवान, दयाराम, धर्मपाल ग्रेवाल, बिजेन्द्र कोंट, सुभाष बामला, रामपाल यादव, राजेश रोहनात, रामअवतार गुप्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed