{"_id":"6879273dff2c057e9d0d678f","slug":"issues-of-operation-sindoor-grain-storage-and-safety-of-daughters-raised-in-youth-parliament-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136946-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: युवा संसद में गूंजा ऑपरेशन सिंदूर, अनाज भंडारण और बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: युवा संसद में गूंजा ऑपरेशन सिंदूर, अनाज भंडारण और बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा
Thu, 17 Jul 2025 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
गांव मानहेरू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ स्कूल स्टाफ। स्कूल
भिवानी। गांव मानहेरू स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता विद्यालय इंचार्ज लक्ष्मी शर्मा ने की। इस दौरान 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के करीबन 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
युवा संसद की शुरूआत पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि से हुई। इसके उपरांत लोकसभा के नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। प्रश्नकाल के दौरान पहलगाम सुरक्षा में चूक, ऑपरेशन सिंदूर, अनाज भंडारण, बेटियों के सुरक्षा के मुद्दे जोर-शोर से उठाए गए। सत्ता पक्ष ने इन सभी मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की तथा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम आतंकी के हमलों को करारा जवाब दिया। लंबी बहस के बाद नागरिक पहचान पत्र विधेयक पारित किया गया।
लोकसभा अध्यक्षा की भूमिका में ममता गौड़, उपाध्यक्ष अन्नु चौहान, विपक्ष की नेता तमन्ना, प्रधानमंत्री की भूमिका पायल, गृह मंत्री की भूमिका सानिया, रक्षा मंत्री मन्नत, बाल विकास मंत्री की भूमिका मुस्कान ने निभाई।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल की भूमिका विकास शर्मा, नरेश कुमार, अंजू ने निभाई। इस मौके पर विद्यालय इंचार्ज लक्ष्मी शर्मा, विकास चौधरी और दयानंद डीपीई ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में संसदीय प्रक्रियाओं की समझ विकसित करना, नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना और उन्हें देश के लोकतांत्रिक ढांचे से परिचित कराना था। यह आयोजन छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव रहा और इसने उन्हें देश के भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच प्रदीप कुमार, शिक्षाविद सरवर सिंह, एसएमसी प्रधान साधना चौहान मौजूद रहे।